बालोद। आंदोलन के द्वितीय दिवस डौंडीलोहारा क्षेत्र के करीब 3000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए है। जिसके कारण सभी सरकारी विभागों में काम ठप हो गया है। श्री कोलियारे द्वारा हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों अधिकारियों से अपील करते हुए कहा गया कि अपने हक की लडाई के लिए हमे स्वयं आगे आना होगा। सरकार से हम यही मांग करते हैं कि जल्द हमारी मांग पूरी की जाए ताकि हम अपनी उपस्थिति अपने कार्यस्थल पर दे सके। विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री कोटेन्द्र ने रामायण की चौपाई के द्वारा अपनी बातें सबके समक्ष रखते हुए कहा 15 साल वनवास के बाद सरकार बनी हैं फिर ऐसा न हो कि वनवास में दुबारा चलें जाए। ऐसी स्थिति दिखने लगा है। इतिहास में पहली बार सभी कर्मचारी एकजुट होकर एक मंच में सरकार के खिलाफ आ गए, ये आप समझ सकते है। लोकेश्वर निषाद, कैलाश नाथ साहू यारदा ,बिसुन राम मराठे सन्तु राम गंजीर ने कविता के माध्यम से सरकार को अपनी आक्रोश को प्रस्तुत किया। 73 वर्षीय पेंशनर संघ के अध्यक्ष सियाराम सार्वा ने कहा हमारे बहुत से साथियो को 5 वे वेतनमान मिल रहा है। कितनी ही आयोग सरकार ने बनाई जो आई और गई। कर्मचारियों के लिए बनाई गई इस मंच के माध्यम से मैं सरकार से अपील करना चाहता हूं कि धारा 49 बहुत ही खतरनाक है। इसमें संसोधन किया जाना चाहिए। हम 34 % मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता लेकर रहेंगे। प्राचार्य,जितेंद्र उइके, एस आर खांडेकर ,नेमसिंग ठाकुर ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा सरकार की दोगली नीति से हमे डरना नही है। आगे बढ़ना है।सभी साथियो से आग्रह किया गया कि सभी विभागों के कर्मचारी अपनी उपस्थिति प्रदान करें। सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने कहा सालों से शिक्षक लोग प्रताड़ित होते आये है जो कुछ पाए हैं और संघर्ष से ही पाए है। सरकार हमे फिर तोड़ने की राजनीति कर रही हैं। साथियो सरकार दिग्भ्रमित करने के लिए तैयार है। हमे भ्रमित नही होना है। सरकार जब से बनी है तब से हड़ताली कर्मचारियों के लिए कमेटी बनाकर कर्मचारियों को शान्त कर दिया जाता है। कमेटी बना बना कर बस काम चला रहे। आज तक किसी कमेटी का फाइनल डिसीजन पेंडिंग है, सब ठंडे बस्ते में चला जाता है। यह आंदोलन लंबा चलने वाला है। हमारे साथियो की उपस्थिति और अधिक होनी चाहिए।

नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक, प्रेम सिंह कोलियारे,प्रमोद कुमार बाजपेयी, शिक्षक फेडरेशन,तारेंद्र सहसंयोजक, सुनील कुमार टांडे पटवारी संघ, वासुदेव गंधर्व वन विभाग जिला उपाध्यक्ष,श्यामू राम तुमरेकी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अनीता सिंह प्राचार्य, एनुका सार्वा, लोकेश्वर निषाद,एस आर खांडेकर ,भुनेश्वर, प्रभु राम रात्रे,पीलू राम साहू एनएस मानकर यूएस मानकर,पेंशनर अध्यक्ष एस आर सार्वा , मीडिया प्रभारी कमलकांत साहू,आरिफ सिद्दकी,गेवेंद्र मानिकपुरी ,संतोष मण्डावी,दीपक बडतिया सचिव संघ से मोहित मालेकर,मेनन अटल समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन नेमसिंग ठाकुर ने किया।
