DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में डेढ़ साल के मासूम की हुई नहर में डूबने से मौत, संसदीय सचिव व विधायक कुंवर निषाद ने 24 घंटे के भीतर दिलवाई 4 लाख का मुआवजा राशि

बालोद। अर्जुंदा के भाटापारा के रहने वाले लेख राम के बेटे डेढ़ वर्षीय रियांश यादव की मौत खरखरा नहर के पानी में डूबने से हो गई। दरअसल में बच्चा खेलते खेलते खरखरा नहर तक आ पहुंचा और फिर बह गया। घटना बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। तो वही बच्चे का शव उसी दिन की शाम को 4 बजे के बाद घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर ओड़ार सकरी में नहर में ही एक कांटे में फंसा मिला। बच्चे के शव के पीएम के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। पहले परिजन बच्चे की आस पास खोज कर रहे थे। लेकिन जब 11 बजे तक भी नहीं मिल पाया तो फिर थाने में भी सूचना दी गई। पुलिस व लोगों को अंदेशा हुआ कि कहीं बच्चा नहर में तो नहीं बह गया। बच्चे को खोजते-खोजते पुलिस और परिजन नहर में दूर तक जाते रहे। अर्जुंदा से मटिया पहुंच गए लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अंततः ओड़ार सकरी में पता चला कि बच्चा एक कांटे के पास फंसा हुआ है। जब तक उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया बच्चे की मौत हो चुकी थी। अर्जुंदा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

इधर 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, विधायक ने परिजनों को सौंपा 4लाख का मुआवजा राशि का चेक

अर्जुंदा में हुए इस हृदय विदारक घटना में डेढ़ साल के बच्चे रियांश यादव की खरखरा नहर में डूबने से मौत में मामले में 24 घंटे के भीतर शासन की योजना के तहत बच्चे के परिजन को 4 लाख रुपए मुआवजा राशि दिलाई गई। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद की तत्परता से यह संभव हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद कलेक्टर ने भी इसे गंभीरता से लिया था और संबंधित अधिकारियों के जरिए मुआवजा प्रकरण स्वीकृत कर 4 लाख रुपए का चेक स्वयं संसदीय सचिव व विधायक ने परिजनों को सौंपा। और इस घटना के लिए दुख व्यक्त करते हुए परिवार को आगे भी यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बता दें कि वार्ड क्र. 01 भाटापारा नगर पंचायत अर्जुन्दा जिला बालोद निवासी लेखराम के पुत्र रियांश यादव उम्र डेढ़ वर्ष का अर्जुन्दा नहर नाली पानी में डूबकर 13 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर बालोद डॉ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अनुविभागीय अधिकारी रा. गुण्डरदेही को आर. बी. सी. 6-4 सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर के निर्देशानुसार एस.डी.एम. प्रेमलता चंदेल के मार्गदर्शन में तहसीलदार अर्जुन्दा ममता टावरी के द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल 24 घंटे के भीतर कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन के हाथों मृतक रियांश यादव के पिता लेखराम को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page