DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मवेशियों से बिगड़ रहा शहर में ट्रैफिक का मामला, अब नहीं चलेगी ढिलाई, लापरवाही पशु मालिकों पर होगी कार्रवाई

जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी मालिकों को रोड़ पर नहीं छोड़ने किया गया अपील

बालोद। यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर पलिका परिषद बालोद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक नगर पालिका में आयोजित किया गया। जिसमें बालोद, राजहरा, लोहारा, गुरूर, गुंदरदेही शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा मवेशी से होने वाले घटना/दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मवेशी मालिकों को लगातार समझाइश के बाद भी नही मानने पर कार्रवाई करने निर्णय लिया गया। आम जनता द्वारा अपने मवेशी को दिन में छोड़ने के बाद रात को घर में नही बांधने के कारण शहर में आवारा घुमते फिरते रहते हैं और सड़क चौक चौराहों में कही पर भी बैठ जाते हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति को आते जाते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं और कभी कभी रात होने से मवेशी दिखाई नहीं देने से दुर्घटना हो जाती हैं। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। जिसे रात में ना बैठे इसके लिए पुलिस,नगर पलिका , पशु विभाग व गौरक्षा के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर पकड़कर गौशाला में छोड़ने का निर्णय और मवेशी मालिक को चिन्हाकित कर वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा । आम जनता और व्यापारियों से तथा सभी मवेशी मालिकों से अपील किया गया है कि अपनी पालतु पशुओं को सड़क में न छोड़ें और दुकान के सामने बैठने ना दे ।बैठने पर उसे रोड से भगा दे। आवारा मवेशी को अपने घर में बांधने के लिए लगातार जन जागरूकता, गांव गांव में कोटवार के माध्यम रोका छेका के लिए मुनादी और बाजार में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस बैठक में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिहार्य, टी.डी. देवांगन, यातायात प्रभारी निरीक्षक डी. चंद्रवंशी, जिला गौसेवा आयोग बालोद के अध्यक्ष अजय यादव और नरेंद्र सिंह जोशी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page