DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा शहर मंडल बालोद ने राजस्थान गहलोत सरकार से की इस्तीफे की मांग, कैंडल जलाकर कन्हैयालाल को दी श्रद्धांजलि

बालोद। बालोद के जयस्तंभ में उदयपुर के स्व कन्हैया लाल को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस सभा में भाजपा शहर मंडल बालोद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय कन्हैया लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ज्ञात हो कि राजस्थान प्रदेश के उदयपुर में जेहादियों के द्वारा कपड़ा सिलाई करने वाला टेलर कन्हैया लाल का गला काट कर निर्मम हत्या कर दिया गया। अलअलकायिदा और आईएस आईं एस जैसे आतंक वादियों की कायराना हरकत का भाजपा शहर मंडल ने पुरजोर निन्दा करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही राजस्थान सरकार के प्रशासनिक नाकामी के कारण यह घटना हुई है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी गहलोत सरकार से इस्तीफे की मांग करती है। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिलाध्यक्ष केसी पवार, राष्ट्रीय बाल आयोग पूर्व सदस्य यशवंत जैन, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, अमित चोपड़ा, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला शर्मा, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी, विक्रम लालवानी, बंटी बाफना, लोकेश श्रीवास्तव, रमेश मालेकर, धर्मेंद्र अग्रवाल, बंसी साहू, डॉ शेखर गुप्ता, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, गणेश साव, राजेंद्र कानेकर, डोमेन साहू, कमल बजाज, मनीष माधवानी, कमल पनपालिया सहित युवा मोर्चा शहर एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page