DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही में गुंडागर्दी करने वाले 9 आरोपी गए जेल, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट व घायलों के कथन के बाद धारा 307 प्राण घातक हमला व 120 बी आपराधिक षड्यंत्र भी जोड़ा

इधर जैन संतों पर अभद्र टिप्पणी से समाज हुआ नाराज, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बालोद । बालोद बंद के नाम पर गुंडरदेही में गुंडागर्दी की घटना 25 मई बुधवार को सामने आई थी। मारपीट व उपद्रव के कई वीडियो वायरल हुए थे। जिस पर हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। एसपी गोवर्धन ठाकुर ने भी इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित लोगों को पकड़ने के निर्देश दिए। देर रात थाना गुंडरदेही छावनी में तब्दील रहा। व्यापारी संघ द्वारा क्रांति सेना के लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। तो दूसरी ओर व्यापारियों के खिलाफ शिकायत करने क्रांति सेना के लोग भी पहुंचे थे। हालांकि अभी व्यापारियों की शिकायत पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

इसी जीप में आए थे उपद्रवी

बता दे कि गुंडरदेही में सर्व आदिवासी समाज सहित विभिन्न संगठन द्वारा बालोद बंद के दौरान रैली निकाली गई थी। तो वहीं दुकानदारों से बंद की अपील की गई थी। इसमें कई दुकानदार बंद भी किए थे कुछ दुकान खुली थी। जो उनकी इच्छा पर निर्भर था। लेकिन बाहर से आकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोगों द्वारा उनसे बदसलूकी की गई। उनसे मारपीट की गई। जवाब में व्यापारियों ने भी मारपीट की। इससे कई जगह झड़प की नौबत आ गई। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों ने मारपीट की वे दुर्ग, रायपुर व अन्य जिले से हैं। जिनके खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया गया है। थाना गुंडरदेही में उनके खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294 506 बी, 323, 427, 452 आईपीसी का केस दर्ज किया है। बता दें कि सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर तूएगोंदी में आदिवासियों पर हुए हमले को लेकर बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था। इसी तारतम्य में 12 बजे दिन को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा जबरन बंद करने के दौरान व्यापारियों से झड़प वाद विवाद करते हुए दुकानों में तोड़फोड़ तथा लाठियों से मारपीट की गई। इसी मामले को लेकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रमुख 12
सहित अन्य आरोपीयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।। डीएसपी राजेश बागड़े ने बताया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक आरोपी दुष्यंत साहू पिता रामधन लाल साहू की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त एक वाहन जीप को जप्त किया गया है एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अतिशीघ्र की जाएगी।

आरोपियों को पकड़ने आईजी के निर्देशन में बनी थी टीम

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बी एन मीणा के निर्देशन में एसपी गोवर्धन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, अनु विभागीय अधिकारी गुंडरदेही सोनसाय मौर्य, डीएसपी राजेश बांगड़े के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा रात्रि में ही अथक प्रयास कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मामले में संलिप्त आरोपी पकड़े गए।

ये 9 आरोपी भेजे गए जेल

दुष्यंत साहू पिता शत्रुहन लाल साहू उम्र 32 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर, कोमलचंद साहू पिता रेवाराम साहू उम्र 24 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर, उमेश यादव पिता स्व० केशव यादव उम्र 24 वर्ष साकिन भानपुरी शिव मंदिर दर्री तालाब वार्ड नं० 04 रायपुर,लोकेश कुमार वर्मा पिता सनत वर्मा उम्र 31 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर, अमन साहू पिता मनोज साहू उम्र 19 वर्ष जामुल आईपीएस स्कूल के पास थाना जामुल,अप्पू मेश्राम पिता दुखीतराम मेश्राम उम्र 31 वर्ष एसीसी लेबर कैंप क० 08 जामुल जिला दुर्ग, भुपेश वर्मा पिता महेश वर्मा उम्र 20 वर्ष जामुल आईपीएस स्कूल के पास थाना जामुल, नेमसिंग ठाकुर पिता स्व० झाडुराम उम्र 45 वर्ष साकिन भुसरेंगा थाना रनचिराई जिला बालोद,जागेश्वर वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष एसीसी लेबर कैंप क० 08 जामुल जिला दुर्ग को जेल दाखिल किया गया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश पुलिस कर रही है।

307 व 120 बी धारा भी जुड़ी

मामले में गुंडरदेही पुलिस ने पहले तो मारपीट और बलवा की धाराओं के तहत कार्रवाई की थी। लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उनसे पूछताछ व मेडिकल रिपोर्ट के बाद जब घटना की बारीकी से जांच की गई तो यह बात सामने आई कि यह सिर्फ मामूली मारपीट या बलवा नहीं था। बल्कि एक आपराधिक साजिश( षड्यंत्र) के साथ-साथ प्राणघातक हमला था। इसलिए पुलिस ने विवेचना के बाद उसमें धारा 307 प्राणघातक हमला और धारा 120 बी अपराधिक साजिश भी जोड़ा है।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
गुंडरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर,
निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरुर, निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी प्रभारी साइबर सेल
उप निरीक्षक यामन देवांगन
थाना प्रभारी रनचिरई
प्र. आर. 1636 भुनेश्वर मरकाम, आर. 202 संदीप यादव, आर 08 आकाश दुबे, आर. 1279 विवेक शाही, आर. 323 राहुल मनहरे आर. 178 दमन साहू, आर. 179 पुकेश्वर साहू, आर.123 सुमित पटेल की भूमिका रही।

पुलिस वालों से भी हुई धक्का-मुक्की, टीआई जान जोखिम में डाल संभालते रहे मोर्चा

सोशल मीडिया में कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें उपद्रवियों द्वारा थाना प्रभारी राकेश ठाकुर सहित अन्य स्टाफ से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे। एक दुकान के पास आकर क्रांति सेना के कार्यकर्ता तो पुलिस के सामने ही कुछ लोगों को लाठी मारते दिख रहा है। जिसके बाद टीआई खुद दुकानदार को बचाते हुए दुकान के भीतर भेज कर उपद्रवियों को समझाने का प्रयास कर रहें। ऐसे कई जगह तनाव की स्थिति पैदा हुई है। जिसमें उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। टीआई राकेश ठाकुर सहित जो भी पुलिसकर्मी वहां ड्यूटी में थे वह अपनी जान जोखिम में डालकर व्यवस्था बनाने का प्रयास करते रहे। लेकिन उपद्रवी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे ।और मामला लगातार बिगड़ता जा रहा था। जिसके चलते देर रात तक गुंडरदेही में पूरे जिले भर की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

इधर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्यवाही के उठ रही मांग

उक्त प्रदर्शन के दौरान सभी ब्लाक मुख्यालयों में धरना सभा भी हुए। बालोद में भी एक सभा हुई। जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन समाज के संतो को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसे देखते हुए सकल जैन समाज सहित विभिन्न अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में आक्रोश है। दल्ली राजहरा में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमा गया है। और सकल जैन समाज सहित अन्य संगठन के लोगों द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है।

जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बालोद में भी जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को ज्ञापन देकर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के प्रमुख डॉ प्रदीप जैन, ताराचंद सांखला सहित अन्य मौजूद रहे।

बालोद पुलिस ने दर्ज किया अमित बघेल के खिलाफ मामला

You cannot copy content of this page