DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केरल में हो रहा देश भर की महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, बालोद से दो विधायक भी हुई शामिल

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा इन दिनों केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है। जहां आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर पर महिला विधायकों का सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में विधायक संगीता सिन्हा के साथ साथ डौंडीलोहारा से बतौर विधायक अनिला भेड़िया मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भी बालोद जिले से शामिल हुई है। जानकारी अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी आज रात तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे। जहां वे तिरुवनंतपुरम में विधानसभा परिसर में महिला विधायकों के इस पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस आयोजन की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष एम.डी. राजेश, मंत्री वीना जॉर्ज, आर. बिंदु, जे. चिंचुरानी, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और विभिन्न राज्यों के महिला सांसदों तथा विधायकों के इस समारोह में भाग लेन रहें है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। आयोजन 26 से 28 मई तक होगा।

You cannot copy content of this page