अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हिंदसेना ने सौंपा ज्ञापन, जगन्नाथपुर के बाद अब बालोद के इस चौक में भी बिक्री बढ़ने की शिकायत



बालोद। समाज सेवी संगठन हिंदसेना द्वारा बालोद जिले में बढ़ते अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन के नाम से ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में बालोद जिले के बहुचर्चित गांव जगन्नाथपुर के अवैध शराब बिक्री का भी जिक्र किया है। जिसको लेकर विगत दिनों यहां के युवाओं द्वारा शराब कोचियो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में हिंदसेना के लोगों ने उल्लेख किया है कि युवाओं को शराब कोचियों द्वारा धमकी दी जा रही है। तो वही गांव में अभी भी शराब बिक रही है। ये अलग बात है कि जब आबकारी विभाग की टीम यहां छापा मारती है तो यहां एक भी घर शराब नहीं मिलती है। क्योंकि कोचिए घर पर नहीं बल्कि बाहर अलग-अलग ठिकानों पर शराब छिपाते हैं। इसी तरह गांव की तर्ज पर अब बालोद शहर के भीतर भी शराब बिकने लगी है। हिंदसेना ने शिकायत की है कि दल्ली चौक के पास अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिस पर कार्रवाई की जरूरत है। हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने बताया कि बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री जोरों से चल रहा है। पूर्व में जगन्नाथपुर सांकरा के युवा साथियों ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ज्ञापन दिया था। जिस पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे ही बालोद के दल्ली चौक में खुले आम अवैध शराब बिक्री किया जाता है। साथ ही वहां पर बैठाकर पिलाया जाता है। जो कि यह शहर के बीचों बीच प्रशासन को यह मालूम है कि यहां पर शराब बिक्री होती है उसके बाद भी कोई धर पकड़ नहीं किया जाता है। वैसी ही जगन्नाथपुर सांकरा के युवा साथी लोग ज्ञापन तो दे दिये थे लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। साथ ही वहां पर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के द्वारा गांव की बेटियों को गाली-गलौज देकर डराया जा रहा है कि अब दूबारा शिकायत किये तो तुम सोच लेना। इस प्रकार बालोद जिले के ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र है जहां पर खुले आम शराब बिक्री की जाती है। कोचियो के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि कार्यवाही करने वाले पुलिस जवानों को शिकायत कर झूठा आरोप लगाकर दूसरे जगह ट्रांसफर करवा देते है। जिससे आहत होकर जवान भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में ऐसे ही ग्राम घुमका में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। जिसमें एक जवान पर झूठा आरोप लगाकर थाने से हटवा दिया गया था। वैसे ही छह माह पूर्व जगन्नाथपुर सांकरा में एक पुलिस जवान के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही थी। उसे भी झूठा आरोप में फसाकर अन्यत्र हटा दिया गया।
हिन्दसेना ने ये भी मांग की है कि ऐसे ईमानदारी से कार्यवाही करने वाले जवानों को बालोद सिटी कोतवाली में लाया जाए,जिससे अवैध शराब बिक्री बंद हो सके।

You cannot copy content of this page