पुलिस ने 14 लाख से ज्यादा के 154 मोबाइल किए बरामद



बालोद। पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे की उपस्थिती में ,पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कोैर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 154 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दूसरे राज्य एवं जिलों से रिकवर किया गया।पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा टाउन हॉल बालोद में 154 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया। मोबाईल मिलने पर वास्तविक मालिक धारक के चेहरे खिले और बालोद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुल 154 नग मोबाईल बरामद हुए हैं जिनकी कीमत 14लाख74 हजार 618 रुपए है। पूर्व में भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से अब तक कुल 335 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपु़र्द किया जा चुका है।

इन राज्यो से मिले चोरी हुए मोबाइल

गुम मोबाईल हैण्डसेट हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेश नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमें 154 नग मोबाईल हैण्डसेट को टाउन हाल बालोद में सभी 154 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। कुल प्राप्त 350 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 154 मोबाईल फोन बरामद किया गया। तथा अन्य मोबाईलो की पतासाजी जारी है।

छात्र, शिक्षक, सरपंच तक के मोबाइल हुए थे गुम और चोरियां

गुम मोबाईल के वास्तविक मोबाईल धारको में जागेश्वर बारले निवासी सिकोसा जो 11 वी कक्षा का छात्र था मोबाईल के माध्यम से जो आनलाईन पढाई करता था मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था। वरूण कुमार वस्त्राकर आई.टी सेक्टर में काम करता है जो मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था उसी प्रकार सूरज कुमार सोनकर निवासी खुर्सीपार तरौद जो एलआईसी का कार्य करता है जिसे आनलाईन पेमेंट करना होता है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था , दिलीप कुमार गोन्डे निवासी भीमा टोला जो लैब टेक्नीशीयन है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था वही संरपंच दुलार सिंह नौरंगे निवासी तवेरा जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था । लोकनाथ भूआर्य निवासी खलारी जो शिक्षक है आनलाईन पढाई कराता था। जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेशान था । बालोद पुलिस के हाथो सभी अपना मोबाईल पाकर बहुत प्रसन्न हुए और पुलिस अधीक्षक बालोद का धन्यवाद ज्ञापित किया। एसपी गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझाए। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

इनकी रही भूमिका

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
उक्त कार्यक्रम में डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ,डीएसपी बोनिफ़ास एक्का ,रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग ,उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page