ब्रेकिंग- सियादेही में सेल्फी के चक्कर में फिर जान जोखिम में, दो युवक झरने में गिरे, एक का पैर टूटा



बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक के नारागांव स्थित सियादेही जलप्रपात में एक बार फिर सेल्फी के चक्कर में जान आफत में पड़ गई। हादसा दो युवकों के साथ हुआ। जो नवरात्रि के चलते यहां घूमने के लिए पहुंचे थे। झरना के ऊपर फोटो खिंचवाने के लिए दो युवक चढ़े थे। दोनों फिर पैर फिसलने से सीधे झरने में जा गिरे ।जिसमें एक को तो गनीमत ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन दूसरा व्यक्ति का एक पैर फैक्चर हो गया। जिसे संजीवनी 108 से गुरुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का नाम कौशल पटेल निवासी खैरीडीही है। घटना की जानकारी में मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि अक्सर लोग सियादेही के झरने में सेल्फी लेने या फोटोशूट करवाने या फिर करीब से झरने को देखने के लिए इसके ऊपरी हिस्से तक चले जाते हैं। जो कई बार हादसे की वजह बन जाती है। पहले भी इस तरह की लापरवाही से यहां पर्यटकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग सबक नहीं लेते हैं। नवरात्रि में यहां भीड़ रहती है। सुरक्षा व्यवस्था को भी ताक पर रखकर घूमने आने वाले लोग मनमानी करते हैं और इस तरह हादसे हो जाते हैं।

ये खबरे भी पढ़े

You cannot copy content of this page