DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में होटल, तो बंजारी धाम जुंगेरा के पास चलता था सट्टा, पुलिस ने खाईवाल सहित तीन सटोरियों को पकड़ा

बालोद। पुलिस द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, शराब पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जहां विगत दिनों शराब कोचियो की धरपकड़ की गई तो वहीं अब सटोरियों पर जमकर कार्रवाई जारी है। छोटे-छोटे सटोरियों के अलावा बड़े खाईवाल भी पकड़े जा रहे हैं। आईपीएल पर सट्टा खेलने वाले तो पकड़ में आ ही रहे। तो छूटभैया सटोरिए जो गांव-गांव में अपनी जाल फैला कर रखे हुए उन पर भी पुलिस की नजर है। इस क्रम में जगन्नाथपुर, जुंगेरा और लाटाबोड़ में धर पकड़ कर पुलिस की टीम ने एक साथ 3 सटोरियों को पकड़ा। जिसमें से दो तो खाईवाल निकले। जगन्नाथपुर में चौक के एक देशमुख होटल के पास ईश्वर चंद देशमुख पिता स्व शानुराम, जुंगेरा में बंजारी धाम के पास भीखम साहू सट्टा लिखते पकड़ा गया। सभी पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांव में खलबली मची हुई है। क्योंकि जगन्नाथपुर विगत वर्ष से शराब की अवैध बिक्री को लेकर चर्चा में रहा है। यहां पुलिस ने कई बार कार्रवाई भी की है। अब सट्टे के कारोबार पनपने से यह गांव फिर से चर्चा में आ गया है।

ऐसे हुई धरपकड़

5 अप्रैल के शाम 5.40बजे, घटना स्थल ग्राम जगन्नाथपुर चौंक देशमुख होटल,में आरोपी ईश्वरचंद देशमुख पिता स्व0 सानूराम देशमुख निवासी जगन्नाथपुर को नगदी रकम 950/- रूपये, दो नग सट्टा पट्टी लिखा पर्ची एवं एक डाट पेन के साथ पकड़ा। कायमीकर्ता सहायक उप निरीक्षक कान्ताराम घिलेन्द्र थे। जो हमराह आरक्षक 309, 188 के साथ जुर्म जरायम पता साजी पर ग्राम घुमका, जगन्नाथपुर की ओर रवाना हुए थे। पता साजी के दौरान ग्राम जगन्नाथपुर में मुखबीर से सूचना मिली कि ईश्वरचंद देशमुख द्वारा देशमुख होटल में अवैध रूप से अंकों के सामने रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगावाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस गवाहों को तामील कर हमराह में लेकर मुखबीर के बताये गये स्थान को घेराबंदी कर रेड कर संदेही को पूछताछ करने पर अपना नाम ईश्वरचंद देशमुख पिता स्व0 सानूराम देशमुख बताया। जिसके कब्जे से उपस्थित गवाहों के समक्ष नगदी रकम 1,010/- रूपये, दो नग सट्टा पट्टी लिखा पर्ची एवं एक डाट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

खाईवाल भी धराया

इसी तरह देहात भ्रमण के दौरान पुलिस को ग्राम लाटाबोड में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लाटाबोड का चुम्मन लाल साहू जगनाथपुर सांकरा जाने के तिराहा पास अंकों में रूपये पैसों का दांव लगावाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है तथा स्वंय खाईवाल का काम करता है। मुखबीर के बताये पता पर घेराबंदी कर रेड कर संदेही को पूछताछ करने पर अपना नाम चुम्मन लाल साहू पिता क्यामल सिंह साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम लाटाबोड वार्ड नंबर 18 थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से उपस्थित गवाहों के समक्ष नगदी रकम 740/- रूपये, एक नग कोरा कागज में सट्टा पट्टी लिखा पर्ची एवं एक डाट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया।

बंजारी मन्दिर के पास भी सट्टा

वहीं सूचना मिला कि ग्राम जुंगेरा के भीखम साहू बंजारी मंदिर के पास अंकों में रूपये पैसों का दांव लगावाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है तथा स्वंय खाईवाल का काम करता है। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कर संदेही को पूछताछ करने पर अपना नाम भीखम साहू पिता डोमेन्द्र साहू जाति तेली उम्र 20 वर्ष निवासी जुंगेरा थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 1345/- रूपये, एक नग कोरा कागज में सट्टा पट्टी लिखा पर्ची एवं एक डाट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला जमानती होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।

You cannot copy content of this page