DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सेन समाज बालोद की कार्यकारिणी मीटिंग हुई गुंडरदेही में, देखिए विभिन्न मुद्दों पर क्या हुए फैसले?

बालोद। जिला सेन समाज बालोद की कार्यकारिणी मीटिंग सभी ब्लाक अध्यक्षों के साथ गुन्डरदेही ब्लाक की तीन चार समस्याओं को लेकर सेन भवन गुन्डरदेही में हुई। जिसमें पुर्व गुन्डरदेही ब्लाक (जो कि अब अर्जुन्दा ब्लाक)के कुरदी ग्रामीणों द्वारा नाई मांग संबंधित आवेदन को निपटाने हेतु अर्जुन्दा ब्लाक को रिफर किया गया। पूर्व में सेलुन संबंधित सामाजिक सहयोग को जमा करवाया गया। सेन जयंती 27 अप्रैल से संबंधित जानकारी व 300 रुपये जयंती शुल्क प्रति सदस्य जमा करने कहा गया। कलंगपुर इकाई के जोगी मठ में सेन मंदिर जो 15 से 20 वर्ष पुर्व बना है। उसमें अभी तक झेरिया सेन समाज द्वारा निर्मित लिखा हुआ है। इस संबंध में दो वर्ष पुर्व जिला को आवेदन प्राप्त था लेकिन कोरोना काल की वजह से ब्लाक स्तरीय मीटिंग नहीं हो पाया था। उपस्थित सभी जिला पदाधिकाधिकारियों सभी ब्लाक अध्यक्षों से इस आवेदन पर राय लिया गया। सभी ने बालोद जिला में पार संबंधित लिखाई पर आपत्ति जताया। इसलिए आज के बाद उस मंदिर पर सेन धाम या सेन मंदिर लिखा जायेगा व निर्मित सन लिखा जायेगा। सेन मंदिर मरम्मत हेतु जिला सेन समाज कोष से 5000रु.देने का घोषणा किया गया। मीटिंग में प्रांत महासचिव पुनित सेन ,संरक्षक कन्हैया सेन,जिलाध्यक्ष जगन कौशिक , उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास,रामकुमार शांडिल्य,कोषाध्यक्ष झग्गर कौशिक,सचिव जितेन्द्र श्रीवास,महामंत्री भुवन सेन,जिला सेलुन संघ अध्यक्ष चन्द्रा सेन,जिला कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सेन,कमलेश सेन,छन्नू सेन,मोहन सेन,भीषम सेन,बालोद ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम कौशिक,सचिव द्वारिका कौशिक,लोहारा ब्लाक अध्यक्ष बिसेसर सेन,देवरी ब्लाक अध्यक्ष लोकेश कौशिक कोषाध्यक्ष नेत राम श्रीवास,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष संतोष कौशिक,गुन्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष रवि श्रीवास सचिव टीकम सेन,कोषाध्यक्ष नारायण सेन उपाध्यक्ष छोटू सेन,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष अशोक सेन व जिधन सेन, जीवन सेन,मुरली सेन फिरंगी सेन,प्रदीप सेन,बलद सेन,नरेन्द्र सेन,शीतल सेन,रिखी सेन,संतोष श्रीवास आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page