DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजय बियानी की हत्या को लेकर माहेश्वरी समाज में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर हत्यारो की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की मांग

बालोद। महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ शहर में हुए बिल्डर और माहेश्वरी समाज के भामाशाह कहे जाने वाले संजय बियानी के हत्या के मामले को लेकर पूरे राष्ट्र के माहेश्वरी समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माहेश्वरी समाज के लोग भी अब राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी के तहत बालोद माहेश्वरी समाज के लोग कलेक्टोरेट पहुंच कर ज्ञापन दिया और ज्ञापन में बताया कि संजय बियानी की हुई हत्या पर हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द हो और उन पर कड़ी कार्रवाई हो। आपको बता दें कि संजय बियानी वह शख्स हैं जिन्होंने समाज के लोगों के लिए 70 से अधिक घर बनाकर वितरण किया है। समाज के हर कार्यों पर लगातार आगे रहे हैं उनकी हत्या से लेकर समाज में काफी आक्रोश व्याप्त ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से राजेश मंत्री राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री ,स्वरूप राठी, श्रवण टावरी ,तरुण राठी शुभम टावरी,तन्मय चांडक सायुज्य टावरीशुभम नरेश टावरी व अन्य समाज बंधु गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page