DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा हाई स्कूल भंडेरा से 5 गाइड राज्यपाल टेस्टिंग कैम्प में सफल, अरकार में हुई राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर

बालोद। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार से भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरकार ,विकासखंड गुरुर में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2022 तक राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 52 गाइड,6 रोवर,15 स्काउट
सभी विकासखंड से सम्मिलित हुए। शा हाई स्कूल भंडेरा विकासखंड डौंडीलोहारा से 5 गाइड राज्यपाल टेस्टिंग कैम्प में शामिल होकर सफलता मिली।


जिसमे कु किरण ठाकुर,उमेश्वरी, प्रीति साहू,निशा देवांगन,पुष्पांजलि हैं। गाइड प्रभारी श्रीमती कैशरीन बेग ए एल टी रेंजर लीडर सम्मिलित हुई। राज्यपाल कैम्प शामिल होना साधारण कार्य नही है, इसमे बच्चे की लंबी अवधि की मेहनत और लीडर की अथक प्रयास शामिल होता हैं। प्रवेश, तृतीय सोपान/ निपुण व राज्य पुरस्कार के समस्त पाठ्यक्रम की अलग-अलग मौखिक, प्रायोगिक व लिखित परीक्षा ली जाती है ।परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से इन्हे 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। परीक्षा परिणाम के अंक में जुड़ेंगे। इस अतिरिक्त अंक के कारण स्काउट गाइड के कई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में भी स्थान बनाते हैं। साथ ही सफल होने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल की ओर से राजभवन में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर,जिला आयुक्त जिलाशिक्षा अधिकारी, जिला आयुक्त गाइड यादव मेडम,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भुवनलाल सिन्हा, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सीमा साहू, डी ओ सी गाइड धनेश्वरी सोनवानी, ए डी ओ सी
गाइड प्रेमलता चंद्राकर,सभी विकासखंड सचिव व सहसचिव के अथक प्रयासों से यह कैम्प संभव हुआ। इस कैम्प के शिविर संचालक राज्य सचिव स्वयं थे। मुख्य परीक्षक के रूप में
सूरज कसार ,सीमा साहू व सहायक संचालक
भुवन लाल सिन्हा , चंद्रशेखर पवार, कैशरीन बेग ,मधुमाला कौशल ,कमला वर्मा,प्रेमलता चंद्राकर नेम सिंह साहू,के एल गजेन्द्र रूपेंद्र सिन्हा, नोम साहू, नीता बघेल अजय ठाकुर, दीपा साहू , लूकेश्वर,किरण ठाकुर और पूरी कैम्प की व्यवस्था रहने भोजन की व्यवस्था डी डी साहू
प्राचार्य अरकार ने किया।

You cannot copy content of this page