वाटिका हुई सील, प्रशासन के अफसरों ने कहा होगी कार्रवाई
बालोद। झलमला के प्रसन्न वाटिका के कुछ हिस्से में वन विभाग व सरकारी जमीन को बालोद के विकास श्रीश्रीमाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। जिसे हटवाने की मांग को लेकर शहर युवा कांग्रेस के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। मामले में जांच में भी साबित हो चुका है कि उक्त जगह अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। जिसे हटाए जाने की भी जरूरत है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही के नाम पर टालमटोल हो रहा था। जिसे देखते हुए साजन पटेल युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के लोगों ने मिलकर मंगलवार को झलमला में 5 घंटे तक सड़क पर बैठकर धरना दिया। दोपहर करीब 12 बजे से जारी इस धरना में सड़क पर बकायदा पंडाल और कारपेट बिछाकर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। परिस्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। पहले से ही इस आंदोलन को लेकर अल्टीमेटम दिया गया था। 5 घंटे तक नारेबाजी के साथ युवाओं का प्रदर्शन चला व अतिक्रमण हटाने के लिए हल्ला बोल किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद हस्तक्षेप करने व समझाइश के लिए अधिकारी सहित पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।

यह भी बात सामने आई कि उक्त वाटिका को लेकर वन विभाग के साथ कमिश्नर कोर्ट में पहले से ही एक केस चल रहा है। इस वजह से राजस्व विभाग द्वारा वर्तमान में कार्यवाही नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कमिश्नर कोर्ट में चल रहे केस का फैसला आने के बाद यहां कार्रवाई होगी। लेकिन युवा कांग्रेसी इस बात पर अड़े हुए हैं कि 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाया जाए।

10 दिन बाद और करेंगे उग्र आंदोलन
शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि हमारी मांग और शिकायत अतिक्रमण को लेकर है जिस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी मांगों पर अगर 10 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो हम 10 दिन बाद और उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद हमने आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन दूसरे दिन के लिए स्थगित किया है। 10 दिन तक इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कार्यवाही शुरू करने की बात कही गई है। प्रसन्न वाटिका को सील कर दिया गया है। यह हमारे आंदोलन की पहली जीत है।
ग्रामीण भी आ रहे विरोध में सामने
अब तो बालोद के विकास श्रीश्रीमाल द्वारा किए गए उक्त सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में झलमला के ग्रामीण भी सामने आ गए हैं। वे इस धरना प्रदर्शन के दौरान पहुंचकर प्रशासन से उक्त सरकारी जगह जगह पर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग भी करने लगे हैं। ग्रामीणों का भी कहना कि जल्द से जल्द कब्जा हटाकर जगह खाली किया जाए और सरकारी जमीन का जनहित में उपयोग किया जाए।

सील कर चाबी पंचायत को सौंपी गई
प्रसन्न वाटिका को सील कर दिया गया है और वहां की चाबी पंचायत प्रशासन को सुपुर्द की गई है और यह कमिश्नर कोर्ट से केस का फैसला आने के बाद खुलेगी और अतिक्रमण भी हटाने की बात अफसरों ने कही है। अब देखने वाली बात होगी कि मामला किस मोड़ तक पहुंचता है। युवा कांग्रेसी ने इस मुद्दे को उठाया था। शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल का कहना है कि हम उस सरकारी जगह से अतिक्रमण हटवा कर ही दम लेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। चाहे इसके लिए कोर्ट तक ही क्यों ना जाना पड़े।

पूर्व विधायक ने जूस पिलाकर तोड़ा हड़ताल
उक्त प्रदर्शन वआमरण अनशन में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू भी उपस्थित रहे। जिसमें ग्राम झलमला के सरपंच उमा देवी पटेल, सरपंच पति गिरधर पटेल, उपसरपंच कुंती गोरे , राकेश्वरी ठाकुर पंच , आशा ठाकुर पूर्व सरपंच , अनिता पटेल पंच उषा पटेल पंच मनीता साहू पंच कविता पटेल पंच रेवती ठाकुर पंच टेमिन साहू पंच भगवती ठाकुर पंच लीलेश्वरी डीआरपी मितानिन शांति ठाकुर मितानिन राधा यादव मितानिन सरस्वती देवांगन मितानिन सत्यवती पटेल मितानिन लक्ष्मी साहू, मितानिन हेमलता साहू , मितानिन शुशीला साहू, मितानिन यशोदा साहू, मितानिन मोहनी पटेल, मितानिन मीनाक्षी दुबे, मितानिन कांता साहू, मितानिन खिलेश्वरी साहू लोग एवं युवा कांग्रेस के सेकड़ो युवा उपस्तिथ रहे। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता साजन पटेल को पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने सहयोग कर जूस पिलाकर भूख हड़ताल को तोड़कर जमीन को हटवाने का वादा किया।

One thought on “प्रसन्न वाटिका के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए 5 घंटे सड़क पर धरना, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत, 10 दिनों का और अल्टीमेटम”
Comments are closed.