बालोद। पूरे बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण का मामला गरमाया हुआ है। वह इसलिए क्योंकि 7 फरवरी 2022 को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के द्वारा संलग्नीकरण को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। जहां भी कर्मचारी अधिकारी संलग्न है उनको तत्काल कार्यमुक्त कर उनके मुलपदस्थापना स्थान भेजने का आदेश जारी किया गया और 7 दिवस के भीतर प्रति पालन भेजने का आदेश दिया गया है। अब कर्मचारियों को इस बात का इंतजार है कि इस आदेश पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई होती है। क्योंकि बालोद जिले में भी लंबे समय से संलग्नीकरण का खेल स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा खेला जा रहा है। किसी को भी कहीं भी अपनी सुविधा के हिसाब से संलग्न कर दिया जा रहा है। जिससे उनके मूल पदस्थापना स्थल का कार्य भी प्रभावित होता है। लेकिन अधिकारी मनमानी से बाज नहीं आते हैं। अभी इस नए आदेश से कर्मचारियों को राहत की उम्मीद नजर आई है। पर बात वही है आदेश का पालन 7 दिन के भीतर करने कहा गया है पर यहां 7 दिन में स्थिति सुधरती है या अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं यह देखने वाली बात होगी। बालोद जिले के सभी ब्लॉक व सीएमएचओ कार्यालय में संलग्नीकरण किया गया है। इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी के द्वारा संलग्नीकरण का विरोध किया गया था व लगातार संलग्नीकरण करने के विरोध में पत्राचार किया गया था जिससे संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के द्वारा तत्काल संलग्नीकरण निरस्त करने का आदेश 5 सितम्बर 2019 को जारी किया गया था। लेकिन जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संयुक्त संचालक के आदेशों का अहवेलना किया गया और लगातार कर्मचारी अधिकारी को यहां से वहां संलग्न किया जा रहा है। जो की शासन के नियमो के विरुद्ध है ।शासन के नियमो के अनुसार अगर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी किसी कर्मचारी या अधिकारी को संलग्न करता है तो उतने माह का वेतन उनके वेतन से आहरण किया जाए, ये आदेश भी छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर छ ग.पत्र क्रमांक 1-09/2014/सत्रह/एक नया रायपुर दिनांक 26/03/2014 के द्वारा निर्देशित किया गया है। चिकित्सकिय अमला को मूल पदस्थापना स्थल से अन्यंत्र संलग्न नही किया जाना है। पर बालोद जिले में शासन के निर्देशों को लगातार स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं और अपना रवैया चला रहे हैं। जब हमने वर्तमान में संलग्नीकरण कर्मचारियों की जानकारी खंगाली तो बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में लगभग 15 लोगों को संलग्न किए जाने की बात सामने आई। जिसकी सूची इस प्रकार है।
बालोद जिले के संलग्न अधिकारी/ कर्मचारी
1- डॉ प्रभा बर्मन- सी एच सी गुंडरदेही संलग्न -जिलाअस्पताल बालोद
2-डॉ रेणुका प्रसन्नो – जिला अस्पताल बालोद-संलग्न–सी एच सी गुंडरदेही
3 – गौतम वर्मा आरएमए पीएचसी गुरेदा संलग्न-कार्यालय सीएमएचओ
4- नीरज गौतम फार्मा. सी एच सी गुंडरदेही संलग्न-कार्यालय सीएमएचओ
5- प्रवीण साहू एजी3, पी एच सी रनचिरई संलग्न-सीएचसी गुंडरदेही
6- रिकू देवरणकर पी एच सी गुरेदा संलग्न- सीएचसी गुंडरदेही
7- शैल सिंह , पी एच सी साकरी संलग्न- सीएचसी गुंडरदेही
8- लक्ष्मण साहू आरएचओ -फील्ड -सीएचसी गुंडरदेही संलग्न -सीएचसी गुंडरदेही, बाबू का कार्य
9-दिनेश कुंजाम, पीएचसी चिखलाकसा संलग्न -सीएचसी डौंडी
10- डोमन लाल साहु ,पीएचसी घोटिया संलग्न–सीएचसी डौंडी
11- दारा सिंह बघेल एजी 3, पी एच सी आमाडुला संलग्न सीएचसी डौंडी
12- ओम लता मरकाम -पी एच सी सुरडोंगर संलग्न -सीएचसी डौंडी
13 आर के लरेंद्र आरएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र कुआगोन्दी संलग्न- सीएचसी डौंडी
14- सुभाष साहू फार्मा. पी एच सी कुरदी संलग्न-सी एच सी गुंडरदेही
15- कल्याण सिंह कुर्रे फार्मासिस्ट, पी एच सी खुरसुनी संलग्न -कुरदी
