पड़ोसन पर नियत डोली, घर में घुसकर छेड़खानी, कंवर पुलिस ने पड़ोसी को किया गिरफ्तार



बालोद। गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी में छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। जहां पर एक गांव में आरोपी ने अपनी पड़ोसन से घर में घुसकर छेड़खानी की। इसके बाद पड़ोसन ने पति सहित थाने आकर रिपोर्ट लिखाई और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेजा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा थाना गुरुर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.01.2022 को सुबह करीब 11:00 बजे पीडिता घर में अकेली थी और घर का काम करके दोपहर 12:30 बजे खाना खाकर अपने रूम में घर के सामने का दरवाजा बंद कर अपने कमरे में लेटी हुई थी। तभी अचानक ग्राम का ही पड़ोस में रहने वाला उत्तम के द्वारा दरवाजा को धक्का देकर घर अंदर घुसकर जबरदस्ती बेईज्जती करने के नियत से पीडिता के कमरे में घुसकर पीडिता को अकेली पाकर हाथ बाह पकडकर साड़ी को खीचकर बेईज्जत करने लगा। जिस पर पीडिता द्वारा चिल्लाने पर आरोपी द्वारा अपने हाथ से मुंह को दबाने पर पीड़िता द्वारा आरोपी उत्तम को धक्का देकर चिल्लाने पर आरोपी भागने बाद पीडिता द्वारा अपने पति के साथ लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट करने पर थाना गुरूर में अपराध कमांक 31/ 2022 धारा-454,354,354 (क) भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला चौकी क्षेत्र कंवर अंतर्गत होने से चौकी कंवर द्वारा पतासाजी कर आज दिनांक 27.01.2022 को आरोपी उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्ररकण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, चौकी प्रभारी कंवर प्र. आर० 1368 जगदीश निषाद, आर0 85 सुनील बघेल, आर0 613 टिकेन्द्र कुमार सोरी एवं आर0 319 जितेन्द्र साहू की विशेष भुमिका रही।

You cannot copy content of this page