DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वार्ड 26 में 26 जनवरी पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों में बनी रंगोली देश भक्ति से ओतप्रोत

अम्बरी फिरदौस रही प्रथम अंशिका गुप्ता, व्रद्धि गुप्ता व मधु को मिला संयुक्त रूप से दृतीय पुरस्कार

दल्लीराजहरा। नगर के नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 26 में गणतंत्र दिवस के अवसर में वार्ड पार्षद टी. ज्योति के मार्गदर्शन में आयोजित घर- घर बनाओ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने आर्मी, देश,तिरंगे व वीर जवानों से देश भक्ति से ओतप्रोत रंगोली बनाई।

शाम 4 बजे से निर्णायक पार्षद टी.ज्योति,पार्षद राजेश काम्बले,अनिल जैन, उषा कुमारी द्वारा प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के घर पहुँच रंगोली का निरक्षण कर अंक दिए।जिसके आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया जिसने प्रथम अम्बरी फिरदौस, दृतीय पुरस्कार मधु व अंशिका गुप्ता, व्रद्धि गुप्ता त्रितीय पुरस्कार रुपेशवरी साहू व दर्शिता साहू,मिनी साहू वही सांत्वना पुरस्कार देवयानी,वेदांत ,प्रिंसी ,सचिन वेदांत ,ममता साहू ,पल्लवी, प्रीति लिलीका ,हिमानी, अजय, चंचल, चेन बाई ,रानी ,अनीता पटेल, निशा ,रौनक ,रामबती साहू ने प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण आयोजक कर्ता व विशेष अतिथि कलावती गुप्ता,पार्षद टी.ज्योति,पार्षद राजेश काम्बले,अनिल जैन व कुंती साहू द्वारा किया गया इस दौरान नत्थू सिंह परमार,सुरेश,रिखी राम व मधु उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page