बालोद। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद को राजनीति में गुरू चेला की संज्ञा दी जाती है। 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गुरू के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के साथ केक कांटा। सीएम ने उनका मुंह मीठा कराया तो उनके दीर्घायु की कामना की।

बता दें कि एक कलाकार व मछली पकड़ने वाले निषाद परिवार के बेटे को राजनीति के क्षेत्र में लाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महत्वपूर्ण साथ रहा है। एक गरीब परिवार के कुंवर निषाद को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट देकर अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री ने राजनीति का बड़ा दांव खेला था। जिसमें जीत भी हासिल हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने और गुण्डरदेही क्षेत्र से विधायक कुंवर निषाद। उक्त चुनाव परिणाम से निषाद पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित हुए। उनके जन्मदिन पर अर्जुंदा विधायक कार्यालय में भी उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
संसदीय सचिव ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अपने जन्मदिन को कार्यकर्ताओं के साथ सादगी पूर्ण माहौल में मनाया। संसदीय सचिव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह तथा जोश ही मेरी ताकत है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि संसदीय सचिव क्षेत्र के प्रत्येक कार्य के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्व दिया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, युवराज साहू, जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार,वागेश बंजारे,राधेश्याम देवांगन, अनुभव शर्मा, प्रमोद दुबे, चुकेश्वर साहू, ऋषि बांडे, संतोष निषाद, अज्जू ठाकुर, संतुराम पटेल, भोजराम साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
