DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा बालोद में 2 जगह, जारी हुआ प्रोटोकॉल

बालोद। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 दिसम्बर को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 28 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोड़मर्रा पहुॅचेंगे। वहाॅ वे दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक किसान सम्मेलन और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.05 बजे ग्राम गोड़मर्रा से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02.20 बजे शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय फुटबाल मैदान बालोद पहुॅचेंगे। दोपहर 02.25 बजे से दोपहर 03.25 बजे तक सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page