DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने पर्वतारोही यशवंत को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कायार्लय के कलेक्टर कक्ष में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम डुड़िया के पर्वतारोही यशवंत कुमार टंडन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी। कलेक्टर श्री महोबे ने उसे आथिर्क सहयोग के रूप में पाॅच हजार रूपए प्रदान किया और कहा कि उक्त राशि का उपयोग पर्वतारोहण के क्षेत्र में करें। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नरेन्द्र ठाकुर मौजूद थे।
यशवंत कुमार ने बताया कि उसने उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे उॅची चोटी नैना पीक की चढ़ाई की थी। विगत दिनों कलेक्टर को आगे भी पर्वतारोहण के लिए जाने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page