DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 29 दिसम्बर को गुण्डरदेही में

बालोद। आमजनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिए चालकों को चालक लायसेंस धारित करने हेतु जनपद पंचायत गुण्डरदेही में 29 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय लनिंर्ग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि लनिर्ंग लायसेंस शिविर में आवेदक लनिर्ंग लायसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर से आॅनलाईन आवदेन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाईट परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट इन से स्वयं आॅनलाईन आवेदन कर 29 दिसम्बर 2021 का स्लाॅट लेकर प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन के साथ जनपद पंचायत गुण्डरदेही में 29 दिसम्बर को उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि लनिंर्ग लायसंेस हेतु आवश्यक दस्तावेज:- जन्म तिथि प्रमाण पत्र हेतु अंक सूची, दाखिल खारिज, पेन काडर्, जन्म प्रमाण पत्र। पता प्रमाण हेतु आधार काडर्, निवार्चन काडर्, निवास प्रमाण पत्र। पासपोटर् साइज फोटो। यदि आवेदक 40 वर्ष या 40 वर्ष से अधिक होने पर मेडिकल सटिर्फिकेट (परिवहन विभाग में पंजीकृत मेडिकल आॅफिसर द्वारा) लाना होगा।

You cannot copy content of this page