DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक हफ्ते में दूसरी बार धराया अर्जुन्दा का नामी सटोरिया, जेल जाने के बाद भी नही सुधरा, झोपड़ी में खिलवा रहा था कल्याण नामक सट्टा

बालोद।
साइबर सेल की टीम व अर्जुंदा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में अर्जुंदा के एक नामी सटोरिया फिर पकड़ा गया है। 18 दिसंबर को ही वह पकड़ा गया था। जेल गया था लेकिन जेल से आने के बाद भी नहीं सुधरा और दोबारा कल्याण नामक सट्टा खिला रहा था। मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल की पुलिस टीम ने उसे पकड़ा और आगे की कार्रवाई अर्जुंदा पुलिस ने की। 1 हफ्ते के भीतर वह दो बार धराया। दोबारा पुलिस ने उसे जेल भेजा। आरोपी रवि निर्मलकर के कब्जे से कई लाख का सट्टा पट्टी के साथ 8000 रूपये नगद बरामद हुए।पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री मौर्य के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सट्टा खिलाने की शिकायत पर अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 दिसम्बर को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सटटा पटटी खेला रहा है। सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद बताया। जिसके कब्जे से कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 8000 रूपये है। आरोपी रवि निर्मलकर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्र 181/2021 , धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुन्दा से अग्रिम कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ,साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर , आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page