DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हॉस्पिटालिटी प्रशिक्षण के बाद बालोद की 4 बेटियों को मिला जॉब, पूर्व सीएम रमन सिंह ने ऑफर लेटर देकर बढ़ाया हौसला

बालोद। मेहनत करते रहे तो सफलता जरूर मिलती है चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। ऐसा ही कुछ हुआ है इन बेटियों के साथ। जिन्होंने नया मुकाम हासिल किया है। खास बात यह है कि बेटियों को जहां जॉब मिला उनका ऑफर लेटर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के हाथों प्राप्त हुआ और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने उन बेटियों का हौसला भी बढ़ाया। डौंडी लोहरा विकासखंड के 4 छात्रा ममता पटेल सुरेगाँव, अनुराधा साहू सुरेगाँव, मनीषा सलामे दुम्माटोला, जया निषाद कोचेरा को ऑफर लेटर दिया गया। इस सभी छात्राओं का प्रथम हाँस्पिटालिटी प्रशिक्षण केंद्र सोमनी राजनांदगांव कोर्स के 2 माह प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद रायपुर, दुर्ग रोमन पार्क में प्लेसमेंट मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमत्री तथा तत्कालीन भाजपा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष . डॉ. रमन सिंह के द्वारा युवाओं को जॉब प्लेसमेंट लेटर वितरण किया गया। डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से सामान्य बातचीत में गाँव, जिला, परिवार के बारे तथा आर्थिक स्थिति संबंध में चर्चा की और युवाओं को प्लेसमेंट जॉब का महत्व से अवगत करवाया।

जॉब के साथ पढ़ाई भी जरूरी

डॉ. रमन सिंह ने छात्राओं को मार्गदर्शन में पढ़ाई का महत्व समझाते हुये आगे की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया । प्रथम हाँस्पिटालिटी प्रशिक्षण केंद्र सोमनी सेंटर हेड सुभाष डोंगरे ने बताया की कोविड महामारी के कारण स्टूडेंट्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण वर्चुअल तथा ऑन जॉब ट्रेनिंग होटल में दिया जा रहा है। प्लेसमेंट हुये सभी स्टूडेंट को 7 हजार सैलरी मिलेगी। स्टूडेंट को प्रोपर्टी होटल की तरफ से भोजन तथा आवास की नि: शुल्क व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन के विशेष सहयोग रहा। सेंटर हेड सुभाष डोंगरे, धनेश्वर साहू, अलोक कुमार, रामप्रवेश कुमार, रेखलाल कौशिक, सूर्यकान्त देशमुख एवं स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page