
रायपुर/ छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में डीजीपी बदल दिए गए हैं। लगातार छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था से असंतुष्ट मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कड़ा फैसला लिया गया। विगत दिनों बैठक में भी मुख्यमंत्री काफी नाराज हुए थे। जिसके बाद से डीजीपी को बदलने की चर्चा चल रही थी और इसके लिए आदेश भी जारी हो गया। उनकी जगह आईपीएस अशोक जुनेजा को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस बल पुलिस बल प्रमुख (डीजीपी)का कार्यभार सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
ये बड़ी खबरे भी पढ़े
