DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम आवास योजना में मौत पर भड़की भाजपा, पहुंचे मिलने और बनाई आंदोलन की रणनीति, गुरुर में धरना 27 को, एक करोड़ मुआवजे की मांग

देखिये वीडियो

बालोद। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम कोचवाही के आश्रित ग्राम अमलीपारा में पीएम आवास योजना के हितग्राही के बेटे द्वारा आवास की राशि ना मिलने को लेकर आत्महत्या का कदम उठा लिया गया है। इसके बाद से जिले में भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा गुस्सा शासन प्रशासन के ऊपर उतार रही है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और वहां संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार सहित प्रशासन पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा पर्याप्त राशि दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार आवास हितग्राहियों के साथ गलत कर रही है।

जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है और इस विषय पर आगे भारतीय जनता पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि यहां शासन प्रशासन की नाकामियों के चलते एक आदिवासी युवक शीतकुमार नेताम ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। यहां तो 12000 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आवास योजना की राशि नहीं मिल रही है सिर्फ साहूकार उनके घरों के चक्कर काट रहे हैं और लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। क्या शासन को इस बात की जानकारी नहीं है इसके लिए हम आगे कार्य योजना बनाए हैं और आगामी 27 अक्टूबर को हम विधानसभा स्तरीय जंगी आंदोलन कर शासन प्रशासन की आंख खोलेंगे।

उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति हमारी संवेदना है और इस दुख के समय में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ा है। पूर्व विधायक प्रीतम साहू एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। इसके साथ एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए नौकरी देनी चाहिए। जब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा बताई कि कैसे उन्होंने ग्राम सभा में बार-बार अपनी मांगों को रखा जनपद तक गए और पीड़ित की मां ने बताया कि बेटा शीत नेताम चिंता में रहता था कि छत की ढलाई कैसे होगी और मेरा बेटा आज इन सब के कारण हमारे बीच नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मामले में मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता याद राम साहू मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,भाजपा जिला मंत्री नरेश साहू महामंत्री मेहत्तर नेताम भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे सहित अन्य मौजूद रहे।

1 दिन पहले भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव भी पहुंचे थे मिलने

बता दें कि 1 दिन पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव सहित अन्य भाजपाई भी मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने भी मृतक के परिजनों को शासन प्रशासन से 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की व इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन इस मामले को दबाने में जुटी हुई है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाकर रहेंगे। उक्त मुलाकात के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, नंदकिशोर ,ईशा प्रकाश साहू ,संतोष कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबर जरूर पढ़ें क्लिक करें हेडिंग पर

You cannot copy content of this page