DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला संगठन ठेठवार समाज बालोद का चुनाव 31 अक्टूबर को, पढ़िए क्या है उम्मीदवारी के लिए नियमावली?

बालोद।विगत दिनों ठेठवार यादव समाज के “जिला संगठन ” की बैठक ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। जिला संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर जनक यादव के उद्बोधन के पश्चात, कोषाध्यक्ष भूधर यादव ने आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत किया। महासचिव देवेंद्र यदु ने संगठन के कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी चुनाव के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए । 31 अक्टूबर को जिला संगठन के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। डौंडीलोहारा, गुंडरदेही ,बालोद तथा संजारी राज के अध्यक्ष 24 अक्टूबर तक मतदाता सूची तथा राज की वार्षिक सदस्यता शुल्क , बालोद में कार्यालय सचिव चेतन यादव अथवा कोषाध्यक्ष भूधर यादव के पास जमा करेंगे। चुनाव हेतु “उम्मीदवार” नामांकन फार्म 31 अक्टूबर को निर्धारित शुल्क के साथ, राज अध्यक्ष से अनुमोदन करवा कर जमा करेंगे। उम्मीदवार 31 अक्टूबर को दोपहर 11:00 से 12:00 के मध्य नामांकन जमा करेंगे। दोपहर 1:00 बजे के पूर्व नाम वापस लिया जा सकता है । मतदान दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपन्न होगा । उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद हेतु उम्र 45 वर्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए । निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी के अन्य पदों का मनोनयन किया जावेगा ।मनोनयन हेतु उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारी एम .एल. यादव तथा मतदान अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ,चम्पेश्वर यादव, नंदकिशोर यादव, पवन यादव, बल्देव यादव, उत्तम यादव, केशव यादव होंगे। प्रत्येक राज के प्रति 20 परिवार का एक प्रतिनिधि मतदाता के रूप में चयन किया जाएगा । उम्र 18 वर्ष से अधिक के व्यक्ति मतदान कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल यादव , डॉक्टर सुरेंद्र यदु , बालोद राज अध्यक्ष नंदकिशोर यादव संजारी राज अध्यक्ष उत्तम यादव, शिवराम यादव, लोहारा राज अध्यक्ष केशव यादव, गुंडरदेही प्रतिनिधि देवेंद्र यदु , जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश यादव, चेतन यादव,कृष्ण कुमार, यादव ,मधुकांत यादव ,रामा यादव, राजेश यादव ,जनक यादव (घुमका), क्रांति यादव आदि ने अपने विचार रखे । बैठक के अंत में श्रद्धांजलि सभा में बालोद राज महासचिव पुरुषोत्तम यादव(उम्र44 वर्ष), गुंडरदेही महासचिव रोहित यादव( उम्र52 वर्ष) तथा डॉक्टर जनक यादव की माता श्रीमती रामबती (98 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि देने के बाद मीटिंग की समाप्ति हुई।

You cannot copy content of this page