DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही में हुआ सीएम व वन मंत्री का पुतला दहन, पढ़िए क्या थी वजह?

चंदन पटेल, गुंडरदेही। कवर्धा मामले में सर्व हिन्दू संगठन द्वारा भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा की गिरफ्तारी व जमानत निरस्त कर जेल दाखिल करने के विरोध में गुंडरदेही में हिंदू संगठन के द्वारा शनिवार को वन मंत्री मोहम्मद अकबर व सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन धमतरी चौक में हुआ। सौरभ चोपड़ा पूर्व मीडिया प्रभारी भाजयुमो गुण्डरदेही के नेतृत्व में  शाम को  धमतरी चौक गुण्डरदेही के पास एक ही पुतला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का प्रतीकात्मक पुतला दहनकिया गया। जिसे गुंडरदेही पुलिस बुझाने व छिनने का सफल प्रयास किया गया । जिसे स्थानीय पुलिस बल द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। उक्त पुतला दहन  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुतला दहन सौरभ चोपड़ा ,पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ,थानसिंह मण्डावी ,लेखराम साहू ,मयंक अग्रवाल ,उत्सव जैन ,देवा सोनकर ,अनूप देशमोख ,प्रकाश साँवरे , सूरज यादव ,रविकांत सोनकर , दानी सिन्हा ,पंकज साहू ,दुष्यन्त सिन्हा ,करण निषाद ,मोपेंद्र साहू आदि बहुत से हिन्दू संगठन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिले की ये बड़ी खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page