संकुल समन्वयको को दिया गया प्रशिक्षण, बताई गई कोविड अनुरूप व्यवहार की बारीकी



बालोद/गुंडरदेही। विकासखंड गुंडरदेही में बीआरसीसी भवन गुंडरदेही में विकासखंड स्तरीय संकुल समन्वयको का प्रशिक्षण हुआ। जो कि कोविड अनुरूप व्यवहार और शाला, जल और स्वच्छता विषय पर आधारित था। जिसमें विकासखंड गुंडरदेही के सभी संकुल समन्वयक ने भाग लिया। प्रशिक्षण की शुरुआत बीआरसीसी गुंडरदेही जी एल देवांगन के द्वारा किया गया। जिसमें सारगर्भित बातों पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार रजक ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण यूनिसेफ और समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वाधान में संयुक्त रुप से इस प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है।


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कोविड अनुरूप व्यवहार की समझ विकसित करना है। जिसके अंतर्गत शाला, जल और स्वच्छता राष्ट्रीय परिपेक्ष शाला जल और स्वच्छता का महत्व और कोविड उपयुक्त व्यवहार, हाथ धुलाई इन विषयों पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के जिला नोडल अधिकारी एन के रजक द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण की महत्वपूर्ण बिंदु पर संकुल समन्वयको को जानकारी दिया गया। जिसमें महत्वपूर्ण बातें कि बच्चे ओएमआर शीट को कैसे गोला भरे एवं अपना नाम स्कूल का नाम अंग्रेजी अक्षर के कैपिटल अक्षर में भरें इस पर विस्तृत चर्चा एवं ब्लैक बोर्ड का उपयोग किया गया ।तत्पश्चात लक्ष्मी राठी के द्वारा बालिका माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का समापन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी गुंडरदेही श्रद्धा ठाकुर एवं सीमा नायक के द्वारा इस प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए एवं प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए गुंडरदेही ब्लॉक के समस्त स्कूलों में लागू कर बच्चों को कोविड अनुरूप व्यवहार परिवर्तन एवं माहवारी सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक शाला में उपयुक्त स्थान एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।

You cannot copy content of this page