बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर अंतर्गत पत्थलगांव में धार्मिक जुलूस में बेलगाम गाड़ी घुसने सहित जुलूस में शामिल व्यक्तियों की मृत्यु एवं घायल होने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रविवार को पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में इस घटना की घोर निंदा की जा रही है और हम सब इसकी निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग करते हैं साथ ही यहां कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन सरकार बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कैंडल मार्च निकाली जाएगी। जिसके लिए जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि उक्त घटना दिल को दहला देने वाली घटना है और इसमें सरकार को गंभीरता पूर्ण रूप से आगे कार्रवाई करना चाहिए और घटना कैसे हुई इसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए क्योंकि लोगों के मन में इस घटना को लेकर कई तरह के भ्रम हैं जिस तरह का मुआवजा प्रदेश सरकार यूपी में मृतकों को दिए हैं उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी सभी को मुआवजा मिलना चाहिए।
इधर मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृतक स्व. गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की,
लापरवाही बरतने वाले टी आई लाइन अटैच, एसआई के. के.साहू निलंबित
दो आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर की जा रही कार्यवाही
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सड़क हादसे में मृतक स्व श्री गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है | इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं | साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हर संभव प्रयास करने को कहा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है | उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गईं हैं साथ ही घायल लोगो का ईलाज से किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया | जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खड़ी है | कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी | पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वही एसआई के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है।
