कहीं आप भी तो नहीं थे इनके चक्कर में- बालोद का यह शख्स यूट्यूब पर वीडियो बनाकर लोगों को खिलाता था सट्टा, 1 लाख 16000 से ज्यादा लोग देखते थे इसका वीडियो, साइबर सेल ने दबोचा



बालोद।बालोद की साइबर सेल की टीम ने बालोद शहर में सट्टे के ऐसे कारोबार का खुलासा किया है। जो यूट्यूब वीडियो के जरिए चलता था। लगभग 5 माह से आरोपी द्वारा यूट्यूब में वीडियो बनाकर लोगों को सट्टा खिलाया जा रहा था। खास बात यह है कि टीके सटीक सट्टा के नाम से बनाए गए यूट्यूब चैनल में 116756 लोग वीडियो देखते थे।

इस तरीके से लोगों को सट्टा खिलाने वाले बालोद के संजय नगर के रहने वाले आरोपी तेजेश्वर कुमार उम्र 24 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि बालोद में जुआ सट्टा पर लगातार कार्रवाई जारी है, तो नशे के कारोबार पर भी अंकुश कसा जा रहा है। इस क्रम में साइबर सेल के द्वारा हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मुहिम भी चलाई जा रही है। एक नया मामला सट्टे का सामने आया है। जिसमें सट्टेबाज व्यक्ति के द्वारा एप के जरिए लोगों को सट्टा खिलाने के लिए एक वीडियो तैयार किया गया था। इसका प्रसारण यूट्यूब चैनल में भी कर दिया था और बकायदा वीडियो बनाकर अपलोड भी किया गया था। पर बालोद के साइबर सेल की पैनी नजर इस वीडियो तक पहुंच गई और फिर इस ऐप को बनवाने व वीडियो को प्रसारित करने वाले के खिलाफ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आरोपी बालोद का ही संजय नगर का निकल आया। जिसे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर कल्याण सट्टा का सटिक अंक लगने का वीडियो अपलोड कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने वाले आरोपी पर बालोद पुलिस की ये बड़ी कार्रवाई की गई। सट्टे के मामले में जिले में ऐसी पहली कार्रवाई है। साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर नजर रख सट्टा वाईटी बाजार एप्लिकेशन के माध्यम से खेलने ,खेलाने वाले पर कार्यवाही की गई। यूट्यूब चैनल पर टीके सटीक सट्टा मटका गेसिंग नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर आरोपी द्वारा वीडियो,ऑडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित किया जाता था जिसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देश में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र मे यूट्यूब चैनल पर सटिक सटटा नम्बर निकालने का विडियो बनाकर कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया था। 11 अक्टूबर को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला था कि संजय नगर दशहरा तालाब में पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से सटटा पटटी खेला रहा है। सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर तेजेश्वर कुमार पिता जगदी राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड 2 संजय नगर बालोद बताया। जिनके कब्जे से लाईनिंग कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी है। जिसे बरामद कर जांच करने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल पर यूट्यूब पर एक टीके सटीक सट्टा मटका गेसिंग नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर वीडियो,ऑडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करता था। सब्सक्राईबरों से उनका पर्सनल व्हाट्सअप मोबाईल नम्बर प्राप्त कर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें भी गेसिंग 4 -4 अंको को सटीक बताकर उसमें प्रसारित कर अवैध रूप पैसो का लेनदेन करता था। आरोपी तेजेश्वर कुमार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर अपराध धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

ये बड़ी खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक कर

You cannot copy content of this page