DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरषोत्तम यादव के निधन से ठेठवार यादव समाज में शोक की लहर, शोक सभा में उनकी याद में लोगों के छलक पड़े आंसू

बालोद। परमधामगामी स्वर्गीय पुरुषोत्तम यादव पड़कीभाट निवासी पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। ठेठवार समाज बालोद राज के महासचिव व ग्राम पंचायत पड़कीभाट के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम यादव स्वर्गारोहण कर गए। यादव जी 44 वर्ष के अल्पायु में ऐसी बुलंदी हासिल की जो बिरले ही लोग कर पाते हैं। पड़कीभाट के सरपंच बनने के पश्चात गांव की दशा – दिशा बदल दी। उनके द्वारा किये गये कार्यो को हमेशा लोग याद रखेंगे तालाब व पंचायत भवन का सौंदर्यीकरण, गांव में पेयजल , नाली निर्माण,मक्तिधाम आदि उनके सरपंच के रूप में प्रमुख एवं यादगार उपलब्धि रही। यादव जी को उत्कृष्ठ सरपंच सम्मान से सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत पड़कीभाट को उत्कृष्ठ ग्राम पंचायत के सम्मान से नवाजा गया था। साथ ही जिला बालोद के सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में अविस्मरणीय योगदान दे चुके हैं। वर्तमान में ठेठवार यादव समाज बालोद राज के महासचिव के पद पर आसिन थे। यादव जी का आकस्मिक निधन ,पूरे समाज एवं गांव तथा क्षेत्र के लिए के लिए अपूरणीय क्षति है। यादव जी एक प्रादेशिक समाज सेवी थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। मुक्तधाम में आयोजित उनके श्रद्धांजलि सभा में ठेठवार समाज बालोद राज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उनकी उपलब्धियों व जीवनी के बारे में विस्तार से बातें रखी। उन्होंने कहा पुरुषोत्तम यादव का निधन घर, परिवार, समाज, गांव व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक ऊर्जावान, ओजस्वी वक्ता,कुशल प्रशासक और देदीप्यमान सितारा खो दिया है। यादव जी मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनका व्यवहार अनुकरणीय था । वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोंगो की आँखों से आँसू छलक पड़े ।छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज के मुखिया गुलेन्द्र यादव ने श्रद्धांजली उद्बोधन में पुरुषोत्तम यादव के परिवार के साथ हर दुख सुख में खड़े रहने व समाज के द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही । श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने समाज एवं संगठन का एक अनमोल रत्न खो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विधि के विधान के आगे नतमस्तक होकर दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अंत्येष्टित में उनके परिवार , पड़कीभाट व आसपास के लोग तथा दूर-दूर से उनके परिजन एवं प्रदेश ठेठवार यादव समाज के मुखिया गुलेन्द्र यादव ,नरेन्द्र यदु, करूणाशंकर यादव ,छत्तीसगढ़ ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव, महासचिव नरोत्तम यदु, कोषाध्यक्ष पुष्कर यादव, ठेठवार समाज राज अध्यक्ष -छगन यादव कांकेर राज, उत्तम यादव संजारी राज, केशव यादव लोहारा राज, खेमसिंह यादव भिलाई नगर,ठेठवार समाज बालोद राज- अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, संरक्षक छगन यदु और चाणक्य लाल यादव, कोषाध्यक्ष पवन यादव, सलाहकार जीवन यादव, कार्यालय सचिव भूधर यादव, मीडिया प्रभारी बलदेव यादव, अंकेक्षक हिम्मत यादव, उपकोषाध्यक्ष रेखराम यादव, संगठन मंत्री चन्देश यादव, मंडल अध्यक्ष -उमाशंकर यादव, देवशरण यादव, द्वारिका यादव, महेश्वर यादव, राम स्वरूप ,विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रमुखों तथा मधुकांत यादव, चंपेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

संबन्धित खबर

You cannot copy content of this page