DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक ने वितरित किए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के 50 हजार रुपये का चेक

कोरोना काल में दिवंगत पति की विधवा पत्नी को मिला यह सहायता राशि

बालोद/ गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के हितग्राहियों को 50-50 रुपये का चेक वितरित किया। विधायक के अनुशंसा से उक्त अनुदान राशि प्राप्त हुआ है। इस क्रम में उन्होंने ग्राम बोडरा की रहने वाली पुष्पा साहू को भी ₹50000 का चेक दिया। जिनके पति विनोद साहू का करीब 2 माह पहले कोरोना की वजह से निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार उनके पति का कोरोना के दौरान इलाज चलता रहा। जिसमें काफी राशि भी खर्च हुई। इस दौरान पीड़िता ने इलाज के लिए विधायक से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई थी। जिस पर उनकी अनुशंसा से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के जरिए ₹50000 की राशि स्वीकृत हुई थी। कोरोना में स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से उनके पति का निधन हो गया। लेकिन विधायक से अनुशंसित उक्त मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि स्वीकृत होने के बाद उन्हें ₹50000 चेक देकर सरकार द्वारा मदद की गई। इस पहल के लिए पुष्पा साहू ने विधायक संगीता सिन्हा का आभार जताया तो वहीं इसे परिवार के लिए संकट काल में एक मदद बताया।

You cannot copy content of this page