डौंडी में दो दिवसीय तृतीय सोपान,निपुण रिफ्रेशर्स शिविर का हुआ समापन



डौंडी। भारत एवं स्काउट्स एवं गाइडस जिला संघ बालोद के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी बालोद बसंत बाघ व आर. आर. ठाकुर बीईओ के आदेश अनुसार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थानीय संघ डौण्डी के तत्वाधान में व एन. एस.साहू वि. खंड. सचिव एवं संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे के नेतृत्व में विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय तृतीय सोपान/ निपुण प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय व अंतिम दिवस में ध्वज संस्कार व प्रार्थना के साथ शिविर प्रारंभ हुआ।

विकासखंड प्रशिक्षक मंडल डौंडी द्वारा बी. पी. सिक्स , प्राथमिक चिकित्सा प्रथम,द्वितीय, तृतीय सोपान की गांठे, शिविर ज्वाल का आयोजन किया गया। शिविर ज्वाल में बच्चों ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही पूर्व प्रशिक्षित बेसिक व एडवांस प्राप्त शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स का भी आयोजन किया गया था।

जिसमें जिला प्रशिक्षक मंडल से मिलन सिन्हा व भागवत साहू उपस्थित रहे। समापन दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश चंद्राकर जिला आयुक्त, कार्यक्रम के अध्यक्ष आर.आर.ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी,विशेष अतिथि के रुप में प्रेमलता चंद्राकर डिओसी गाइड उपस्थित रहें।कायर्क्रम में सभी अतिथिजनो ने बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में राज्यपाल राष्ट्रपति पुरस्कार तक निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नेमसिंह साहू सचिव विकासखंड ने किया।

उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में 13 शासकीय विद्यालय,04 अशासकीय विद्यालय से कुल स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर में 137 बच्चे उपस्थित थे। प्रशिक्षक मण्डल में शामिल शशिकला देशमुख, योगेश कुमार नायक, सेवा राम प्रेमन, विदेशी राम मसियारे, मोहन लाल चौहान, अनिल सागर, लिकेश गंजीर , गायत्री देवांगन, भीमा भारती खोब्रागड़े, संयुक्ता भंज ज्योति विश्वकर्मा शामिल थे। विशेष सहयोग विवेकानंद हाई स्कूल के प्राचार्य एस. आर. यादव ,स्काउट् प्रभारी एच. के. लेनपांडे, सहयोग रहा। अंत में ध्वजअवतरण व राष्ट्रगान के साथ अलविदा फिर मिलेंगे के साथ शिविर का समापन हुआ।

You cannot copy content of this page