भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई,याद किया उनके कार्यों को



दल्लीराजहरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव का कार्यक्रम दल्लीराजहरा मण्डल द्वारा पर सुबह 12 बजे अटल योग सदन में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके पश्चात् संगोष्ठी की गई | भाजपा दल्लीराजहरा मण्डल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी सेवा एवं समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गए कार्यों को याद किया गया | पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था “भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा।” भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था. आज के दिन देश में गरीबों के उत्थान में तमाम अंत्योदय योजनाएं चल रही हैं. एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक थे. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल द्वारा दल्लीराजहरा के 27 वार्ड के सभी 37 बूथों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।दल्लीराजहरा मण्डल द्वारा अटल योग सदन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिनमे सुदेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, गोविन्द वाधवानी मण्डल अध्यक्ष, राकेश द्विवेदी मण्डल महामंत्री, किरण सिन्हा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजू कुकरेजा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, राजेश दसोड़े सांसद प्रतिनिधि, महेन्द्र पिपरे प्रदेश का. सदस्य अजा मोर्चा, हितेश कुमार प्रदेश आ. सदस्य अजा मोर्चा, कासिम कुरैशी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, भूपेंद्र श्रीवास प्रदेश का. सदस्य युवा मोर्चा, सुजीत झा मण्डल उपाध्यक्ष, सोनू ठगेल जिला मंत्री भाजयुमो, संजीव सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, शंकर साहू मीडिया सह प्रभारी किसान मोर्चा, गीता मरकाम महिला मोर्चा अध्यक्ष, बंटी चोपड़े अजा मोर्चा अध्यक्ष, उमेश कुमार विश्वकर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष, हुकुमसिंह घनगुन, महेन्द्र सिंह, पार्षदगण राजेश काम्बले, प्रमिला पारकर, विजय भान सिंह, ममता नेताम, रमेश गुर्जर, एम एस श्रीजीत, भूषण कुमार निर्मलकर, निलेश श्रीवास्तव, मो इमरान, सुमीत जैन, रम्भा कोसमा, सुखन्तीन ठाकुर, राकेश कोसरे, सौरभ जैन, उषा आस्टिकर, मनन गुप्ता, मनोज गुप्ता, सारिका साहू, रानू ठाकुर, नीलकमल, नकुल गुप्ता उपस्थित थे |

You cannot copy content of this page