DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहला में ब्लॉक स्तरीय परामर्शदात्री बैठक संपन्न,स्थानीय समस्याओं को आपस में निराकरण करने के लिए हुई चर्चा

मोहला। विकासखंड मोहला में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तरीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा मोहला के नए बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन को समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर मोहला बीईओ देवांगन ने विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा स्थानीय समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की बात कही। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने इस मौके पर शिक्षा की गुणवत्ता व विकास पर भी अपने अपने विचार रखे। इसके अलावा अकादमिक एवं खेल के विषय पर भी चर्चा हुई। परामर्शदात्री बैठक में उच्च परीक्षा हेतु अनुमति,निम्न से उच्च एवं समान से समान पद के लंबित एरियर्स,नान बी एड/डी एड कटौती एरियर्स,लंबित मेडिकल बिल,ट्राईबल भत्ता के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान जितेंद्र पटेल,राजकुमार यादव,रूपेंद्र नन्दे,सुनील शर्मा,दिनेश सिंह , अजिताभ वर्मा वर्मा,प्रेमलता शर्मा,सरिता खान,लक्ष्मी गेड़ाम,राधेश्याम नेताम,चेतन निषाद,दुश्यंत अवस्थी,श्रवण डहरे, मक्खन साहू,शिवशंकर कोर्राम,भरत भोपले, चंद्रभूषण पांडे, बीपी यादव, विनेश आर्य आदि बैठक में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page