DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- अब शाम को दुर्ग से वापसी के लिए भी चलेगी केवटी बालोद की ओर ट्रेन, देखिये टाइम टेबल

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 08818/08824 केवटी-दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 27 सितम्बर से

रायपुर/बालोद।रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग एवं केवटी के मध्य 08818/08824 केवटी-दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का दिनांक 27 सितम्बर, 2021 से प्रतिदिन परिचालन होगा । यह स्पेशल ट्रेन आगामी आदेश तक चलती रहेगी। इस गाड़ी में कोविड़ के सभी नियमो का कड़ाई से पालन करना होगा । इस ट्रेन के चलने से अब एक और फेरे में लोगों को ट्रेन सुविधा मिलेगी। विभिन्न संगठनों द्वारा फेरा बढाने की मांग की जा रही थी। अब शाम को भी दुर्ग से बालोद केवटी की ट्रेन सुविधा मिलेगी। यही ट्रेन दूसरे दिन दोपहर में दुर्ग की ओर भी चलेगी।

इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है – 👇

You cannot copy content of this page