DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मानंद अग्रेंजी स्कूल बालोद में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता की शिकायत

भाजपा शहर मंडल ने कहा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हो। किसी भी अभियर्थी के साथ अन्नाय नहीं होना चाहिए।

बालोद। वर्तमान मे आत्मानंद अग्रेंजी स्कूल में सविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें भारी अनियमितता व गोलमाल की शिकायत आवेदन डीईओ व एसडीएम को भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा दी गई है। जिसमें प्रमाण है कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। पात्र अपात्र व निरस्त सूची में अभ्यर्थी का नाम न होना, वरीयता सूची के पश्चात जो साक्षात्कार सूची जारी की गई हैं वह जांच योग्य है। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी कमल पनपालिया, विकम ललवानी ने कहा कि किसी भी आवेदन कर्ता के साथ अन्याय नहीं होनी चाहिए। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

You cannot copy content of this page