Big Breaking- बालोद में फिर हत्या- दोस्त ने की दोस्त की ईट से सिर कुचल कर हत्या ,बहन से बात करना था नामंजूर, रेंगाडबरी की घटना



बालोद/ डौंडीलोहारा। मंगचुआ थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाडबरी से एक हत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रहने वाले दुर्देशी राम साहू उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या हो गई है। जिसकी लाश सुबह चिलमगोटा मोड़ के पास हाई स्कूल के पीछे मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं मंगचुआ पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मामले में हत्या के आरोपी खोरबाहरा राम राणा द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी डीआर पोर्ते का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर ग्रामीणों के मुताबिक जिसने हत्या की है और जिसकी हत्या हुई है दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों रात में हाई स्कूल के पीछे शराब पीने के लिए गए हुए थे। और इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ और फिर आरोपी खोरबाहरा राम ने दुर्देशी राम की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसका दोस्त, उसकी बहन से बातचीत करता था। जो उसे पसंद नहीं था। उसे बार-बार मना करता था लेकिन वह नहीं मानता था इसलिए उसने हत्या की।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा
वहीं आज सुबह 11 बजे पुलिस ने भी मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार ग्राम रेंगाड़बरी थाना मंगचुआ निवासी आरोपी खोरबहरा उम्र 21 वर्ष एव मृतक दुर्देशी साहू उम्र 25 वर्ष आपस मे दोस्त हैं । दिनांक 07/09/2021 को दोनों मोटरसाइकिल में लोहारा जनपद कार्यालय गए थे। जनपद कार्यलय से निकल कर दोनों ने शराब भट्टी जाकर शराब लिए और मंडी के पास में पिये। वहां से रात लगभग 8 बजे निकले और रेंगाड़बरी पहुच कर हाइस्कूल के पास पान ठेले के पास सिगरेट पीने के लिए रुके । इस दौरान मृतक दुर्देशी साहू आरोपी मोबाइल लेकर खोरबाहरा के बहन को मैसेज कर रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा मृतक को अपनी बहन से बात करने से मना किया था , किन्तु मृतक नही मानता था। रात्रि 11 बजे लगभग, आरोपी इस बात से नाराज होकर गुस्से में रोड किनारे पड़े ईंट से मृतक को मार दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने अपना जुर्म कबूल किया है।

बालोद जिले की बड़ी खबर के ग्रुप के लिए हमारा नम्बर 9755235270 सेव् कर अपना नाम पता वाट्सएप करें , हमारे नम्बर को अपने ग्रुप में भी जोड़े

हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक कर

You cannot copy content of this page