DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-तीजा के दौर में रफ्तार का नतीजा- बालोद में सड़क हादसे में दो की मौत

दोनो तस्वीरें बुन्देली की घटना की है


बालोद। तीजा पोराके दौरान तेज रफ्तार वाहन चलाना मौत का कारण बन जाती है। कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है। बावजूद लोग सबक नहीं लेते। कभी स्वयं की लापरवाही तो कभी सामने वाली गाड़ी की लापरवाही के चलते लोग अपनी जान गवा देते हैं। ऐसे ही दो हादसे बालोद जिले में हो गए हैं। एक ही दिन 2 लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना सुरेगाव थाना क्षेत्र में हुई है। जहां सुरेगांव का ही एक युवक उदय राम रावटे पिता छबी लाल उम्र 20 साल अपनी दीदी को तीजा लेने के लिए ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर) अपने जीजा पति राम रावटे के घर आया था। गनीमत वापसी के समय उनकी दीदी उनके साथ नहीं थी वह बाद में आने वाली थी। तीजा रोटी छोड़कर युवक अकेले परसदा से घर जाने निकला था।

परसदा से पापरा होकर बुंदेली में प्रवेश करने वाला था। इसके पहले ही बुंदेली के श्मशान घाट के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी के मुताबिक घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे की है। उन्हें 6:22 बजे किसी ने फोन करके सूचना दी। अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम होने के बाद ही स्पष्ट कुछ पता चल सकता है कि हादसा कैसे हुआ है। वह खुद से गिरा है या किसी ने उसे टक्कर मारी है अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। घटना का दृश्य ऐसा था कि युवक बाइक के नीचे दब गया था। सिर फटा था, खून निकला हुआ था। वह अपनी दीदी को तीजा लेने के लिए परसदा गया था। वापसी अकेले आ रहा था। इस दौरान हादसा हुआ है।

इधर दूसरी घटना यहां हुई,,,,

सोमवार को शाम 4 बजे के आसपास ग्राम भालूकोन्हा व पिंगाल के बीच बाइक से गिरने के बाद पत्थर से सिर टकराने के कारण मयाराम चुरेंद्र (50 वर्ष) निवासी पिंगाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिंगाल के ही सोमप्रकाश (20 वर्ष) घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोड़ के पास गड्‌ढा है।

इसी दौरान स्पीड कंट्रोल नहीं होने से बाइक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद दोनों सड़क किनारे गिर गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया। संजीवनी टीम के ईएमटी गोपाल सिंह व पायलट दारासिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे तब मालूम हुआ कि रोड के नीचे गड्‌ढा और पत्थर है। सिर में गंभीर चोट लगने से एक की मौत हुई है। मंगलवार को पीएम किया जाएगा। घायल को सीएचसी डौंडीलोहारा के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। दोनों डौंडीलाेहारा से होकर पिंगाल जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। देर रात तक पुलिस संबंधितों से पूछताछ करती रही।

ये बड़ी खबर भी देखें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page