DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब सगरी में बच्चों को उतारकर की गई उनकी लंबी उम्र की कामना, हलषष्ठी पर देखिये तस्वीरें

जगन्नाथपुर में परिक्रमा करते हुए

बालोद – यह तस्वीर है ग्रामीण क्षेत्र की एक अनूठी परंपरा को दर्शाती हुई ,जहां हलषष्ठी पर सगरी यानी छोटा तालाब बना कर माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की पूजा की जाती है। इस पूजा के अंत में एक परंपरा है कि बच्चों को भी उस सगरी में उतार दिया जाए जिनके लिए हम व्रत रखते हैं। सगरी में भरे पानी से उनके पैर धोकर उन्हें बाहर निकाला जाता है। मान्यता है कि इससे बच्चों की उम्र लंबी होती है और व्रत सफल होता है। ऐसी ही एक परंपरा को निभाते यह तस्वीर ग्राम जगन्नाथपुर क्षेत्र की है।

देखिये अन्य जगहों की तस्वीरें

बालोद वार्ड दो
बच्चों की लंबी उम्र के लिए पोतना करती एक मां -बालोद
सगरी के बीच सजा शिवलिंग -बालोद
ग्राम भुसरेंगा में कथा सुनती महिलाएं
जगन्नाथपुर में पूजा

You cannot copy content of this page