विश्वसनीय अख़बारों में भी छप रहे धोखेबाजी के विज्ञापन, भरोसा कर लोग लगाते हैं फोन, गुरुर का युवक हुआ 26 हजार की ठगी का शिकार



बालोद – आजकल अखबारों में छपने वाले भर्ती या नौकरी के विज्ञापन भी लोगों को धोखा दे रहे हैं. अखबार में विज्ञापन देखकर लोगों को भरोसा रहता है कि छपा है तो सही होगा और लोग दिए गये नम्बरों पर फोन लगाते हैं. आसानी से फिर ठगी करने वाले उन्हें झांसे में ले लेते हैं. ऐसे विज्ञापनों को प्रकाशित करने वाले अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सूचना में जरुर लिखे होते हैं कि हम इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होंगे. अपने विवेक से फोन करें. विश्वसनीय अखबारों में छपे विज्ञापनों पर विश्वास कर लोग फोन लगाते हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुर ब्लॉक में सामने आया है. जिसमें अज्ञात ठगों ने एक युवक को नौकरी लगाने के नाम से 26 हजार रुपए की ठगी कर ली. धारा 420 का केस दर्ज गुरुर पुलिस व साइबर सेल केस की जांच में जुटी है.

पढ़िये युवक की जुबानी, ठगी की कहानी

भावेश कुमार साहू निवासी ग्राम भेजा मैदानी ने बताया. बीएससी फाइनल ईयर का छात्र हूं। दिनांक 19.08.2021 को दैनिक भास्कर अखबार में जीयों टेलीकम कंपनी द्वारा दिये गये रोजगार विज्ञापन को देखकर उसमें दिये गये नंबर 9163973804, 8420532264, 7760048410 पर कॉल किया तो अपने आपको रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एचआर हेड बताते हुये मुझसे डाटा आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 27,600 रूपये जमा करवाकर मेरे साथ छल कपट कर धोखाधड़ी किया है भावेश ने कहा 19.08.2021 को दैनिक भास्कर अखबार में दिये गये जीयों टेलीकम कंपनी द्वारा दिये गये रोजगार विज्ञापन को देखा तथा रोजगार हेतु उनसे मोबाईल नंबर 9163973804 से संपर्क किया और उन्होने चयन प्रक्रिया में मुझे डाटा ऑपरेटर पद चयन किया और मुझसे मेरा आधार कार्ड, 12वीं की अंक सूची और फोटो मांगा जिसे मैंने मोबाईन नंबर 9163973804 पर भेजा। फिर उसने मुझे मनीष कुमार वासवानी का मोबाईन नंबर 8420532264 दिया तो उसने मुझे 2150 रूपये रजिस्ट्रेशन फीस देने बोला तो मैने दिनांक 19.08.2021 को 03.15 बजे 2150 रूपये एवं उसी दिनांक को लैपटाप एवं प्रिंटर के लिये 4.07 बजे 9,650 रूपये एयरटेल पेमेंट बैंक से ट्रांसफर किया। फिर मैं विनीत के मोबाईल नंबर 7760048410 में दिनांक 19.08.2021 के 05.06 बजे डिलवरी चार्ज के लिये 15,800 रूपये ट्रांसफर किया। फिर उसने मुझे 18500 रूपये एनओसी के नाम पर और देने बोला जिसे मैंने देने से इंकार कर दिया। मेरे द्वारा मेरा पैसा वापस मांगने पर बोलते है कि पहले 18,500 रूपये एनओसी का ट्रांसफर करो फिर तुम्हारा पुरा पैसा वापस कर देगें। इस प्रकार मोबाईल नंबर 9163973804, 8420532264, 7760048410 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आपको कंपनी का एचआर हेड बताते हुये छल कपट कर मेरे साथ 27,600 रूपये की धोखाधड़ी किया है। मुझे आज दिनांक 27.08.2021 तक मेरे पैसे वापस नहीं मिलने से रिपोर्ट कराने थाना गया.

You cannot copy content of this page