DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाजार में मोबाईल चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह को बालोद पुलिस ने दबोचा, 2 आरोपी गिरफ्तार


बालोद – थाना देवरी चौकी पिनकापार साप्ताहिक बाजार में 13.08.2021 को प्रार्थी रजनीकांत शर्मा पिता स्व. रूपनारायण शर्मा उम्र 34 वर्ष पता खामभाट चौकी पिनकापार के सैमसंग मोबाईल फोन कीमती 12000 रूपये कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक -106/2021, धारा-379,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी की टीम द्वारा सीसीटीवी /तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव रवाना किया गया।

जिसमें प्रकरण के आरोपी 1. सोमदास पिता राम लाल गोड़ उम्र 20 वर्ष पता- ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव 2. किरोध पिता स्व. धमेन्द्र गोड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर 14.08.2021 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियो के कब्जे 04 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया है। उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर थाना प्रभारी देवरी, चौकी प्रभारी पिनकापार देव कुमार कोरार्म ,प्रधान कुलेष्वर यादव, आरक्षक देवेन्द्र साहू, आरक्षक मनोज धनकर की सराहनीय भूमिका रही है।

ये बड़ी खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page