DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज सेवी संगठन हिंदसेना को 14 वर्ष पूर्ण- कहीं मंदिरों में पूजा तो कहीं मरीजों और भूखों को फल भोजन वितरण तो बेजुबानों की भी हुई सुरक्षा और सेवा

बालोद/ बस्तर/ कांकेर। समाज सेवी संगठन हिंद सेना को 11 अगस्त को 14 साल पूरे हो गए। इस 14 वे वर्षगांठ स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलग-अलग तरह से आयोजन और सार्थक पहल हुई। ज्ञात हो कि हिंदसेना संगठन अपने जन सेवा कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ में अपनी अलग ही पहचान बना चुका है। वहीं यह कई राज्यों में भी संचालित है। समाज के हित में लगातार पहल करते हुए हिंद सेना कदम बढ़ा रही है

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के मार्गदर्शन में प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी (बालोद) के निर्देश पर बालोद सहित विभिन्न जिलों में संगठन का कार्य चल रहा है। जो जन सेवा में जुटे हुए हैं। इस 14 वे वर्षगांठ पर बालोद में भी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना हुई और प्रसाद वितरण कर लोगों से आशीर्वाद लिया गया। समय-समय पर लोगों की मदद करते हुए हिंद सेना ने अपनी जगह लोगों के दिलों में बना ली हैं। बालोद में प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण योगी के नेतृत्व में युवा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष प्रमोद शारडा, प्रदेश मंत्री असरार अहमद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद,बालोद ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, ब्लॉक संयोजक शिवनारायण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष केशव राम निषाद सहित अन्य सेना के साथी आयोजन में शामिल हुए।

कांकेर में मरीजों को चाय, बिस्किट फल वितरण

इसी तरह कांकेर में हिंदसेना की टीम द्वारा जिला अस्पताल कांकेर में हिंदसेना के स्थापना दिवस पर मरीजों को चाय बिस्किट फल का वितरण किया गया। तो वहीं सेना के लीडर सहित लोगों द्वारा इसी तरह की सेवा कार्य से जुड़ने के लिए अपील भी की गई।

बस्तर के बचेली में मवेशियों को बांधे गए रेडियम बेल्ट

इसी तरह बस्तर क्षेत्र में बचेली नगर में मवेशियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हिंदसेना के साथियों ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाया। ताकि वह हादसे का शिकार ना हो और लोग भी इन्हें देखकर सचेत रहे। बस्तर संयोजक मनोज पटेल के नेतृत्व में अजय कुमार बचेली नगर अध्यक्ष, अंचल देवांगन, अरुण शर्मा,दिलबर, अनिल मंडावी,बिंदु, पार्वती, सारिका सहित अन्य सैनिकों ने बचेली में रोड में घूमते मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाया। जिससे हादसों पर नियंत्रण हो। किरंदुल और बचेली दोनो नगर में उक्त पहल हुआ। बचेली नगर अध्यक्ष अजय कुमार, पार्वती महिला ब्रिगेड किरंदुल और अन्य सदस्यों ने यह पहल की।

ये बड़ी खबर भी देखना न भूलें

You cannot copy content of this page