तुहर विधायक-तुहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव कुंवर निषाद का 12 अगस्त से चार दिवसीय दौरा,देखिये कब कहां जाएंगे



देवरीबगला/ अर्जुन्दा। भूपेश सरकार के कार्यशैली व उनकी योजनाओं से प्रेरित संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी अब सरकार की तर्ज पर तुंहर विधायक- तुंहर द्वार कार्यक्रम चलाएंगे। इस अभियान के तहत वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर ग्राम पंचायत भवन में आम जनता के और ग्राम पंचायत स्तर के समस्याओं से अवगत होंगे। इसके लिए उनका जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 12 से 23 अगस्त के बीच अलग-अलग गांव में एक- एक घंटे के लिए पहुंचेंगे। 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से उनका दौरा शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले दिन 12 अगस्त को महाराजपुर, कोलीयारा, गिधवा, पिनकापार, फुलसुंदरी, खामभाट, गणेश खपरी में जाएंगे। 13 अगस्त को मूङखुसरा,सिर्राभाट्ठा(मांझीपारा), सिर्राभाटा(दाऊपारा).मुजगहन,सी.बी.नवागाव(भाठापारा),सी.बी.नवागाव(बङेपारा),बहेराभाठा जाएंगे। 21 को बोईरडीह, रानीतराई(रोङ),हलदी,भरदा(ट), टटैगा,कसही,औरी,गंधरी जाएंगे। 23 अगस्त को पीपरखार, संबलपुर, कन्याडबरी, खामतराई, कुआंगांव, रीवागहन, मारीबंगला जाएंगे। दौरा कार्यक्रम के दौरान बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर , जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार के अलावा राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग के मैदानी अमला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता कर जारी की रूपरेखा

ज्ञात हो कि संसदीय सचिव व विधायक ने कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त कार्यक्रम की विधिवत रूपरेखा जारी की। जिसमें विभिन्न दिनों में किन-किन गांव में पहुंच कर जनसंपर्क किया जाएगा इस पर समय सारणी जारी किया गया विधायक निषाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को जल्द सुलझाना ताकि लोगों को उनके पास आने की जरूरत न पड़े। खुद विधायक सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीधे गांव में जाए और जनता से रूबरू हो और उनकी एक एक समस्या को बारीकी से समझे और उनका निराकरण भी करवाते जाए, यही हमारी मंशा है और भूपेश बघेल सरकार भी यही चाहती है।

देखिये लिस्ट

बालोद जिले की ये बड़ी खबर देखें

You cannot copy content of this page