DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद में सर्व समाज ग्राम विकास समिति का हुआ चुनाव, अध्यक्ष बने धर्मेंद्र, सचिव झग्गर

झग्गर कौशिक


बालोद। ग्राम तरौद , बालोद में समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में जनरल बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्व समाज ग्राम विकास समिति का चुनाव निर्विध्न एवं निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेन्द्र कुमार रामटेके को पूर्ण बहुमत से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया और उपाध्यक्ष में हरी राम साटिया, युवा प्रकोष्ठ से कोषाध्यक्ष मिलाप दास मानिकपुरी, सहसचिव हेमंत कुमार साहू, वहीं सचिव पद पर झग्गर सिंह कौशिक दोबारा चुने गए । भृत्य के लिए हेमनाथ सुनहरे को पदासीन किया। ग्राम वासियों के द्वारा विजयी उम्मीदवारों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात सभी पदाधिकारियों ने ग्राम तरौद के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्परता दिखाने को दृढ़ संकल्प लिये।वहीं विजयी उम्मीदवारों ने ग्राम के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को पदेन सदस्य मनोनीत किया। जिसमें सी बी साहू व्याख्याता एवं अध्यक्ष रामायण समिति, शिव राम धलेन्द्र सरपंच ,ओ पी साहू अध्यक्ष मां शीतला समिति, मिलेंद्र निषाद ग्राम पटेल और ग्राम कोटवार कामेश्वर दास मानिकपुरी को रखा गया है।

You cannot copy content of this page