DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सरपंच संघ की बैठक को लेकर दूर हुई गलतफहमी: जिला पंचायत अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात, अगली बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी

विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन की बैठक में जिलेभर के सरपंचों ने की सहभागिता, पंचायतों के मुद्दों पर हुई चर्चा

बालोद। विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों के सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के बाद जिला सरपंच संघ की बैठक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके, प्रीती ग्वालियर, सचिव दिलीप डहरे, पुष्पलता बघेल (अध्यक्ष, डौंडीलोहारा), डाकेश साहू (अध्यक्ष, गुरुर), ज्योति यादव, धनेश्वरी साहू सहित जिले के सभी पांचों ब्लॉकों के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक को लेकर बनी गलतफहमी हुई दूर

विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन की बैठक के उपरांत जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सरपंच संघ की आगामी बैठकों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक से संबंधित सभी प्रकार की गलतफहमियों का समाधान कर लिया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला सरपंच संघ की आगामी बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में ही आयोजित की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

चर्चा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुनील चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, मीना साहू, कांति सोनेश्वरी सहित जिले के अनेक सरपंच उपस्थित रहे।

बैठक के समापन के बाद जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंचों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर पंचायतों के विकास एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। सभी ने ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

You cannot copy content of this page