DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- बालोद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें, कौन किधर गए

बालोद। नए एसपी सदानंद कुमार ने बालोद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। लंबे समय के बाद कई थाना प्रभारियों का प्रभार एक थाना से दूसरे थाना में किया गया है। लिस्ट जारी हो गई है। बता दें कि नए एसपी के जॉइनिंग से पहले पूर्व एसपी ने आरक्षक, प्रधान आरक्षक उप निरीक्षकों का भी तबादला किया था। तो वहीं थाना प्रभारियों की तबादला सूची प्रतीक्षा में थी। जिस पर अब मुहर लग गई है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कुल 10 लोगों का तबादला किया गया। जिसमें 9 निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक है। बालोद में पदस्थ रहे उप निरीक्षक शिशिर पांडे को थाना प्रभारी अर्जुन्दा बनाया गया है। वही बड़े फेरबदल की बात करें तो डौंडीलोहारा के टीआई रहे मनीष शर्मा को बालोद थाना प्रभारी बनाया गया है। तो वही गुंडरदेही के टीआई रहे रोहित मालेकर को साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यातायात प्रभारी राम सत्तू सिन्हा को आरक्षित केंद्र बालोद शिफ्ट किया गया तो वही बालोद के थाना प्रभारी रहे गैंदसिंह ठाकुर को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया। अर्जुंदा के कुमार गौरव साहू को रनचिराई भेज दिया गया है ।गुरुर के अरुण नेताम को लोहारा टीआई बनाए गए हैं। दिलेश्वर चंद्रवंशी रनचिरई प्रभारी को गुरुर का प्रभारी बनाया गया है। नवल किशोर कश्यप आजाक प्रभारी को यातायात प्रभारी बना दिया गया है। तो वही भानु प्रताप साव को रक्षित केंद्र बालोद से अब थाना प्रभारी गुंडरदेही नियुक्त किया गया है। इस तरह बड़े फेरबदल हुए हैं।

One comment
28 जुलाई को है विश्व वायरल हेपिटाइटिस दिवस, जानिये इसके बारे में विशेषज्ञ की कलम से - Daily Balod News

[…] ब्रेकिंग न्यूज़- बालोद जिले में पुलिस … Post Views: 18 Tags: 28 जुलाई को है विश्व वायरल हेपिटाइटिस दिवस, Dailybalodnews.com, जानिये इसके बारे में विशेषज्ञ की कलम से […]

You cannot copy content of this page