DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां पेड़ों का भी मनाया जाता है जन्मदिन, 18 साल होने पर जन्मदिन मना कर आगे भी सुरक्षा का लिया गया संकल्प

दल्लीराजहरा। दल्ली में ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 2004 में करीब 18 साल पहले रोपे गए पौधों का 18 साल पूरे होने पर 18 वा जन्मदिन का आयोजन किया गया। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कोई पेड़ों का भी जन्मदिन मनाया हो। ग्रीन कमांडो के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने यह आयोजन किया और बकायदा पेड़ों को गुब्बारे बांधकर वहां उनका जन्मदिन मनाया ।बता दें कि 18 साल पहले यहां पर बंजर जमीन हुआ करती थी। जहां पर करंज के पौधे लगाकर उन्हें लगातार बच्चों की तरह देखभाल करते रहे। आज उन्हें पेड़ बना दिया गया है जो आज हरा भरा है। बच्चों की तरह देख भाल कर एक पौधे से पेड़ बनने तक अपना कर्तव्य निभाया गया। वार्ड 16 में सन 2004 में बंजर भूमि में करंज के सैकड़ों पेड़ वीरेंद्र सिंह ने बच्चों के साथ रोपित किया था।

18 वा जन्म दिन दीप जलाकर सफाई मित्रो के साथ आस पास की महिलाओं, बच्चों ने मनाया। शपथ दिलाया गया कि हम हर साल एक पौधा रोपित करेंगें। जल को ब्यर्थ बहने नही देंगे। आस पास स्वच्छ रखेंगे। औरो को भी प्रेरित करेंगें।
:इस जन्म दिन में ग्रीन कमांडो टीम,सफाई मित्र राजहरा, आस पास के पर्यावरण मित्रो ने अपना योगदान दिया।

You cannot copy content of this page