DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शीतला मंदिर के लिए जनपद सदस्य बैस देंगे अपनी निधि से 1 लाख, ग्रामीण बिना मजदूरी के श्रमदान कर करेंगे निर्माण, अरमुरकसा में लगा रात्रि चौपाल

बालोद। ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्या को जानने का प्रयास किया। चौपाल में लोगो से राशन की दुकान, रोजगार गारंटी, आवास योजना की जानकारी लिये। कई लोगो ने राशन कार्ड बनाने के लिये आवेदन दिया। जनपद सदस्य ने 15 दिनों के भीतर राशन कार्ड की समस्या का समाधान करने आश्वस्त किया। पेंशन के भी आवेदन को सामान्य सभा मे अनुमोदित कर पास करने की बात कही। कई महिलाओं ने रोजगार गारंटी की मजदूरी प्राप्त नही होने की जानकारी दी। जनपद सदस्य संजय बैस ने फोन पर पीओ देवांगन से बात कर मजदूरो को बताया कि शीघ्र पेमेंट कर दिया जाएगा। अंत में लोगों ने शीतला मंदिर कला मंच पर अतिरिक्त कक्ष के लिये मांग किये। जनपद सदस्य ने लोगो की मांग पर अपने निधि से एक लाख रुपये की घोषणा की। वहां मौजूद जन समुदाय ने इस अतिरिक्त कमरे के निर्माण में बिना मजदूरी लिये जनसहयोग करने के लिये स्वयं से तैयार हुए। जन समुदाय को संजय बैस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगो की सेवा भाव देखकर मन गदगद हो गया। हमे सब मिलजुलकर गांव की विकास की गाथा लिखना है।इस चौपाल आयोजन में गांधी सिन्हा, देवराज जैन, चैन सिंग, नमकलाल, पुरुषोत्तम, गंगाधर, जय रावटे उपस्तिथ रहे।

You cannot copy content of this page