DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में महंगाई पर अनूठा प्रदर्शन-कांग्रेसियों ने गाया भजन- मत कर तू अभिमान रे मोदी, झूठी तेरी शान रे मोदी,,,,

गुरुर

गुरुर कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुर मुख्यालय में महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इसके तहत ताली ताली की राजनीति तो हुई जमकर ताली थाली बजाकर प्रदर्शन तो किया ही गया साथ ही धरना देकर कांग्रेस के द्वारा केंद्र सरकार मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। व जनता तक उनकी नाकामियों को गिनाया गया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी ताली थाली पीटते हुए रैली के रूप में जनपद कार्यालय की ओर रवाना हुए। जहां फिर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की पुरजोर मांग रखी गई। इस प्रदर्शन में खास बात यह थी कि कांग्रेसी बकायदा भजन गाते हुए चल रहे थे और भजन के बोल थे- मत कर तू अभिमान रे मोदी, झूठी तेरी शान रे मोदी,,,,,। ज्ञात हो कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा अलग-अलग ब्लॉक में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले दिनों अन्य ब्लॉक में प्रदर्शन हो चुका था। मंगलवार को गुरूर में बंद रहता है दुकानें बंद रहती है इस वजह से कांग्रेस ने उस दिन आयोजन स्थगित रखा था और उक्त आयोजन को आज यानी गुरुवार को रखा।

जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव हलधर साहू, प्रदेश कांग्रेस के सचिव तुकाराम साहू सहित अन्य नेतृत्व करने के लिए पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आहवान पर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन किशोर साहू के नेतृत्व में केंद्र के भाजपा सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल पेट्रोल रसोई गैस )के मूल्य में अनावश्यक बढ़ोत्तरी तथा अतिआवश्यक सामग्रियों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ताली थाली बजाकर किया गया ।ज्ञापन सौपने वालो में वरिष्ठ कांग्रेसी केसरी चंद्राकर ,जिला पंचायत के सभापति केदार देवांगन , मीना सत्येन्द्र साहू , उपाध्यक्ष तोषण साहू ,नगर पंचायत गुरुर के अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ,जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी,जिला कांग्रेस के सचिव विष्णुशंकर पांडेय पूर्व सचिव तुलेश साहू ,ब्लॉक कांग्रेस पूर्व कोषाध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ,पूर्व महामंत्री जीवराखन साहू ,अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष दीना राम चेलक ,सेवादल जिला प्रभारी सोहंन साहू,जनपद सभापति , राजश्री यादेश्वर ,सरस्वती चंद्राकर ,कुलेश्वरी गावड़े ,राजकुमार साहू ,पाल सिंह भुवार्य ,ऐश कुमार कलिहारी ,योगेश्वर सोनबेर, खोमन सिन्हा ,रामेश्वर ध्रुव ,दुरुगुराम सिन्हा ,सेक्टर प्रभारी रिखी साहू ,भगवानदास मंचुरिया ,चोवा राम साहू ,पूर्णेश्वर साहू ,ओमप्रकाश साहू,अली ठाकुर , नंदू साहू ,दानी राम राघवेन्द्र ,बरसन गवालवंशी ,पारख साहू ,चितेश साहू , अशरफ अली ,सुमन साहू ,हेमलाल साहू ,हरिशचंद मंडावी ,गजेंद्र साहू ,त्रिलोक साहू जी ,नारद जी,के साथ सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page